फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सास-बहू पर चाकू से हमला, दो भाइयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बीधल में दो युवकों ने घर में घुसकर सास-बहू को पेट व हाथ पर चाकू से वार कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके देवर के लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। इसे लेकर उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बीधल निवासी प्रेमो ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह और उसकी पुत्रवधू रेखा घर में बैठी हुई थी। उसी समय उसके देवर के बेट बंटी व संजू उनके घर में आ गए। महिला ने आरोप लगाया कि बंटी ने उसके पेट व उसकी पुत्रवधू के हाथ पर चाकू से वार किया। यही नहीं संजू ने लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग आए तो दोनों भाई उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसके बेटे ने उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें