फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं कक्षा की छात्रा डिंपल भारतीय टीम के लिए लगाएगी निशाना

विज्ञापन
अकादमी में निशानेबाजी का अभ्यास करती डिंपल। विज्ञप्ति - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ा परिश्रम किया जाए तो हर मंजिल आसान हो जाती है। इस कथन को सच कर दिखाया है गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी एक साधारण परिवार की बेटी डिंपल ने। मनु भाकर को अपना आदर्श मानने वाली डिंपल अब भारतीय टीम में शामिल होने के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में निशाना लगाएगी। 9वीं कक्षा की छात्रा डिंपल भोपाल में आयोजित होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

दो दिवसीय ट्रायल में सफल रही तो डिंपल देश के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा साबित करेगी। डिंपल अपने गांव में स्थित एक निजी एयर पिस्टल प्रशिक्षण अकादमी में कड़ी मेहनत कर रही है। डिंपल 10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई कर चुकी है। डिंपल अब भारतीय टीम में शामिल होने के लिए 20 व 22 मार्च को भोपाल में होने वाली ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लेगी।
एक साथ कर रही परीक्षा व ट्रायल की तैयारी
शहर के एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली डिंपल ओलंपिक खेलना चाहती है। उसका लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। इस सपने को पूरा करने के लिए वह दो साल से मेहनत कर रही है। इसके लिए डिंपल को दोहरी मेहनत करनी पड़ रही है। 19 मार्च से ही डिंपल की 9वीं कक्षा की परीक्षा भी शुरू हो रही है। परीक्षा के साथ डिंपल ट्रायल की तैयारियों में भी जुटी हुई है। इसके लिए वह सुबह स्कूल जाती है और स्कूल के बाद अकादमी में पहुंचकर घंटों अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

पिता के फैसले को किया सही साबित
दो साल पहले कोरोना संक्रमण की वजह से पैदा हुए हालातों के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिससे स्कूल बंद हो गए थे। डिंपल के पिता कॉमन सर्विस सेंटर पर काम करते हैं। स्कूल बंद होने के बाद पिता ने बेटी को एयर पिस्टल खिलाड़ी बनाने का फैसला किया और उसे घर के पास स्थित एक निजी अकादमी में भेजना शुरू किया। डिंपल ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धाओं में अपनी काबिलियत साबित की और राष्ट्रीय स्तर की ओपन प्रतियोगिता में पदक जीतकर पिता के फैसले को सही साबित किया। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह खुद की एयर पिस्टल खरीद सके। डिंपल अभी अकादमी की पिस्टल से ही अभ्यास कर रही है।
ट्रायल में सफलता की पूरी उम्मीद : कोच
एयर पिस्टल कोच कपिल ने कहा कि दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान इस खेल से जुड़ी थी। शुरुआत से ही डिंपल ने खेल में शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई करने के बाद डिंपल अब भोपाल में होने वाले भारतीय टीम के ट्रायल में हिस्सा लेगी। उम्मीद है कि डिंपल ट्रायल में सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें