फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 11 साल की बच्ची व दंपती समेत 33 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 106

Tue, 04 Jan 2022 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले सोनीपत में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक साथ 33 केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सैंपलिंग भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सोनीपत जिले में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या शतक को पार करते हुए 106 पर पहुंच गई है। मंगलवार को 11 साल की बच्ची व दंपती समेत कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं। दूसरे दिन एक मरीज ठीक हुआ। सभी मरीजों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। इसके बावजूद बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे। जिला अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे टीकाकरण शिविर में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

मंगलवार को शहर के मॉडल टाउन की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची व 42 वर्षीय उसका पिता,  सिसाना के 42 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-14 की 46 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 के  58 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-23 के 62 वर्षीय बुजुर्ग व उसका 39 वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन


वहीं ओमेक्स सिटी की 35 वर्षीय महिला, हलालपुर के 32 वर्षीय युवक, सेक्टर-27 के 30 वर्षीय युवक, एल्डिको काउंटी के 48 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय उसकी पत्नी, सेक्टर-15 के 22 वर्षीय युवक, एमसी कॉलोनी की 41 वर्षीय महिला, बड़ा पाना ककरोई की 49 वर्षीय महिला, सेरसा के 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-15 के 56 वर्षीय व्यक्ति, गोहाना के हरी पैलेस के पास रहने वाला 22 वर्षीय युवक, फिरोजपुर बांगर का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।

वहीं अशोका कंपनी फिरोजपुर बांगर के 45 वर्षीय व्यक्ति, प्याऊ मनियारी के 21 वर्षीय युवक, चिंतपूर्णी कॉलोनी की 23 वर्षीय महिला, हेम नगर के 57 वर्षीय व्यक्ति, राजीव नगर के 21 वर्षीय युवक, मयूर विहार के 40 वर्षीय व्यक्ति, ऊषा टावर रसोई के 71 वर्षीय महिला व उसका 39 वर्षीय बेटा, आर्य नगर के 35 वर्षीय युवक, कमासपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, बहालगढ़ के 35 वर्षीय युवक, प्रीतमपुरा रोड के 79 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-15 की 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। 

जिले की संक्रमण दर 2.11 रही

जिले भर में मंगलवार को 1881 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें 1785 आरटी पीसीआर और 176 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट मंगलवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित नहीं पाई गई। संक्रमण दर मंगलवार को 2.11 रही।

जिले में मंगलवार को एक मरीज के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 106 हो गई है। अब तक कोरोना के 47 हजार 588 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 47 हजार 588 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ.जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें