फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

302 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 परीक्षा, 115 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से सुपर-100 में चयन के लिए शनिवार को परीक्षा हुई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले भर के स्कूलों से 417 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 302 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 115 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कौशल्या आर्य के निर्देशन में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। खंड शिक्षा अधिकारी कथूरा जितेंद्र छिकारा व खंड शिक्षा अधिकारी गन्नौर सुरजीत सिंह ने परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारियां दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा की प्राचार्य निर्मल धनेरवाल ने परीक्षार्थियों के बैठने का उचित प्रबंधन, परीक्षा ड्यूटी व अन्य कार्य बेहतर तरीके से संपन्न करवाए। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। उन्होंने बताया कि पेपर आसान था और निर्धारित समय में लगभग पूरा कर दिया था।
सफल विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा देने का मिलेगा अवसर
जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने बताया कि परीक्षा 200 अंकों की थी। जिसमें ज्यादातर सवाल रीजनिंग से संबंधित पूछे गए। इसके अलावा गणित विषय से संबंधित सवालों को भी प्रश्नपत्र में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दूसरे चरण की परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। उसमें पास होने पर विद्यार्थियों को आईआईटी व नीट का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल या हिसार के केंद्रों में दो साल के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण से लेकर रहने व खाने-पीने का खर्च सरकार वहन करेगी। इस दौरान विद्यार्थी 12वीं कक्षा भी साथ में पास कर लेगा।
विज्ञापन

20 जून को घोषित होगा परिणाम
सुपर-100 की परीक्षा का परिणाम 20 जून को घोषित किया जाएगा। उसके बाद 24 जून से 8 जुलाई तक दूसरे स्तर की परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाएगी। उसमे चयनित होने पर 15 जुलाई से विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन प्रशिक्षण व आगामी परीक्षा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें