फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : जिले की 7 आईटीआई में नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 28 नए ड्यूल कोर्स

Wed, 22 Sep 2021 03:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए आईटीआई प्रबंधन ने भरोसा दिया है कि पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर दिया जाएगा, जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम के तहत जिले की सात आईटीआई में शुरू किए गए ड्यूल कोर्स सबसे अधिक सोनीपत आईटीआई में हैं। सत्र का आधा भाग यानी थ्योरीटिकल संबंधित आईटीआई में करनी होगी, जबकि आधे सत्र में प्रैक्टिकल के लिए कंपनी में भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
आईटीआई में बनाए गए हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया से अवगत करातीं इंस्ट्रक्टर। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए सत्र से आईटीआई में दाखिला लेने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से जिले की 7 आईटीआई में 28 नए ड्यूल कोर्स शुरू किए हैं। जिसका उद्देश्य आईटीआई में पढ़ने वाले ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाना है। इसमें सोनीपत आईटीआई में 8 ड्यूल (ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम) कोर्स के लिए दाखिले होने हैं। इनमें 5 ड्यूल कोर्स गत वर्ष से चल रहे हैं, जबकि तीन नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे। इन सभी ड्यूल कोर्स में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन



पोर्टल में तकनीकी खराबी, नहीं हो रहे आवेदन
जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हुई थी। पोर्टल में आ रही तकनीकी खराबी के चलते दाखिला प्रक्रिया अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, जबकि आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं और आईटीआई में पहुंचकर इसका समाधान पूछ रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन ने भरोसा दिया है कि पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर दिया जाएगा, जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।

थ्योरी आईटीआई में, जबकि प्रैक्टिकल कंपनी में होगा
ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम के तहत जिले की सात आईटीआई में शुरू किए गए ड्यूल कोर्स सबसे अधिक सोनीपत आईटीआई में हैं। यहां आठ ड्यूल कोर्स शुरू किए हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक व टूल एंड डाई मेकर गत वर्ष से चल रहे हैं, जबकि नए शैक्षणिक सत्र से डीजल मैकेनिक, पीपीओ व शीट मेटल वर्कर में ड्यूल कोर्स के तहत दाखिले होने हैं। जो विद्यार्थी ड्यूल कोर्स में दाखिला लेगा, उसे शैक्षणिक सत्र का आधा भाग यानी थ्योरीटिकल संबंधित आईटीआई में करनी होगी, जबकि आधे सत्र में प्रैक्टिकल के लिए कंपनी में भेजा जाएगा। इससे विद्यार्थी को काम का अनुभव होगा। वहीं, काम में पारंगत होने पर कोर्स के बाद उसी कंपनी में आसानी से नौकरी मिल सकेगी।
विज्ञापन



किस आईटीआई में कितने ड्यूल कोर्स हुए शुरू
आईटीआई संख्या               कोर्स
सोनीपत 08          इलेक्ट्रीशियन-2, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक-2, डीजल, मैकेनिक, पीपीओ, शीट मेटल वर्कर, टूल व डाई मेकर
सोनीपत, महिला 01           सिलाई टेक्नोलॉजी
बुटाना 03              इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, वायरमैन
गन्नौर 01             टर्नर
गोहाना 06             इलेक्ट्रीशियन, फेशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, फीटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन
खरखौदा 07          ड्रेस मेकिंग, फीटर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक-2, पेंटर जनरल, वेल्डर
राजलू गढ़ी            02 फीटर, वेल्डर


विद्यार्थियों को परेशान नहीं होने देंगे
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। नए शैक्षणिक सत्र से जिले की सात आईटीआई में 28 ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके। पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से आवेदन प्रक्रिया बाधित हुई है, जिसे जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें