फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहले दिन 230 लोगों को लगा बीसीजी का टीका

Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। टीबी मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीसीजी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शहरी हेल्थ वेलनेस सेंटर में किया। पहले दिन 230 लोगों ने बीसीजी वैक्सीन लगवाई। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास बीसीजी टीके की 5800 वायल पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पहले 8 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना थी, लेकिन समय पर वैक्सीन मुहैया न होने के कारण यह अभियान शुरू नहीं हो सका। सरकार के आदेश पर मंगलवार को जिलेभर में बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन 230 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 89 महिलाएं व 141 पुरुष शामिल हैं। विभाग ने 18 से 60 साल के आयु वर्ग में छह वर्ग बनाए गए हैं। इसमें दुबले पतले, बीते पांच वर्षों से टीबी से ठीक हो चुके लोग, बीते तीन साल से टीबी मरीज के संपर्क में रहे, धूम्रपान करने वाले एवं मधुमेह से ग्रसित लोगों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब हर टीकाकरण केंद्र पर विभाग की ओर से शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान 18 साल से ज्यादा उम्र चयनित 1.60 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण का डाटा दर्ज करने के लिए कोविन की तर्ज पर टीबी विन पोर्टल भी शुभारंभ किया गया है। पोर्टल के माध्यम से वैक्सीन लगवाने वाले का ब्याेरा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद पोर्टल के जरिए वैक्सीन लगवाने वाले के मोबाइल पर प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


बीसीजी का टीका कई साल तक असरदार

उप सिविल सर्जन डॉ.तरुण यादव ने बताया कि अब तक टीबी की रोकथाम के लिए बच्चों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाया जाता था। टीका लंबे समय तक असरदार होता है। अब स्वास्थ्य विभाग ने वयस्क लोगों को भी बीसीजी का इंजेक्शन लगाने का निर्णय लिया।




वर्जन

टीबी की रोकथाम के लिए वयस्क लोगों को बीसीजी का टीका लगाने की शुरुआत कर दी गई है। पहले दिन 24 शिविर लगाए गए। इस दौरान 230 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इससे टीबी होने का खतरा नहीं होगा। ऐसे में चयनित लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें