फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन बस अड्डे से भेजी 21 बसें, यात्री करते रहे बस का इंतजार

विज्ञापन
बस अड्डे पर बस आने का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बस अड्डे से दोनों सत्र में 21 बसें भेजी गईं। प्रात:कालीन सत्र में पंचकूला, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम के लिए 12 बसें रवाना की गईं। वहीं सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए रेवाड़ी, फरीदाबाद व गुरुग्राम के लिए 9 बसों को भेजा गया। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कम अभ्यर्थी ही बस अड्डे पर पहुंचे। यही कारण रहा कि दूसरे दिन महज 21 बसों को रवाना किया गया। हालांकि कुछ बसें रिजर्व भी रखी गई थीं।
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों पर 60 बसें भेजने की तैयारी की थी। साथ ही यह भी दावा किया था कि बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी, जबकि यात्रियों को बस के लिए एक से डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ा है। यह हालात तो तब हैं, जब राजकीय अवकाश होने के साथ ही कांस्टेबल परीक्षा के लिए भी कम बसें भेजी गई हैं। मंगलवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए पसीना बहाना पड़ेगा।
यह बोले यात्री
मुझे बेहद जरूरी काम से मेरठ जाना था। सुबह करीब 10 बजे बस अड्डे पर पहुंचा, लेकिन रूट पर जाने के लिए बस नहीं थी। एक घंटे से बस आने का इंतजार कर रहा हूं, बस कब आएगी, इस बारे मेें यहां मौजूद कर्मचारी भी कुछ नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन

- नरेश, मेरठ
--
मैं आगरा का रहने वाला हूं और सोनीपत में काम करता हूं। त्योहार पर घर जाने के लिए बस अड्डे पर आया, लेकिन दिल्ली जाने के लिए कोई बस नहीं लगी थी। पूछताछ केंद्र पर पता लगा 10 मिनट में आएगी, लेकिन सवा घंटे से बस का ही इंतजार कर रहा हूं।
- अंजोर सिंह, आगरा
वर्जन
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सोमवार को कम अभ्यर्थी ही बस अड्डे पर पहुंचे थे। दोनों सत्रों में बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर 21 बसों को रवाना किया गया है। बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या पूरी होती है, उसी पर बस रवाना की जा रही है। इस दौरान कुछ यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

- कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें