फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोती की खेती में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर को मोती की खेती में मुनाफा बताकर 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर को आरोपियों ने उसके रिश्तेदार के माध्यम से झांसे में लेकर ठगी की। उनका आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर चार आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर में प्रेम नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। अक्तूबर 2020 में उसके पास उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित बलदेव पुरी निवासी राहुल शर्मा व विकास शर्मा, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के यादव नगर निवासी कौशल यादव व मथुरा के शास्त्री नगर निवासी हेमंत यादव आए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी मथुरा में कई कंपनियां हैं। इसके साथ ही कहा कि वे मोती की खेती को बढ़ावा देते हैं और मोती का बीज सीप के रूप में किसानों को उपलब्ध करवाते हैं। राजेंद्र के अनुसार चारों आरोपी उसके रिश्तेदार जगदीश चंद्र के माध्यम से उसके पास आए थे। उसके अनुसार आरोपियों ने उससे भी रुपये लिए हुए थे। राजेंद्र का कहना है कि आरोपियों ने उसे झांसे में ले लिया। उन्होंने उसे कहा कि मोती की खेती में काफी फायदा होगा। वह तालाब तैयार करवा लें, जिसके बाद वे उसे बीज उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद उसने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए 10 लाख रुपये नकद दिए और 10 लाख रुपये बैंक खाते में डलवा दिए। इसके बाद तीन महीने तक आरोपियों ने बीज नहीं दिया। इस पर वह उनसे मथुरा में मिलने गए तो पता चला कि उन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उनके बनाए गए दस्तावेज भी नकली मिले।
आरोपी ने चेक दिया तो हुआ बाउंस
आरोपी उसे रुपये लौटाने का आश्वासन देते रहे। उन्होंने 10 लाख रुपये का चेक भी दिया, लेकिन उस पर हस्ताक्षर नकली मिले। उसने आरोपियों को नोटिस भेजा तो 15 जून को राहुल अपने साथियों के साथ गोहाना आया और उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। राजेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ ही अन्य लोगों के साथ ही धोखाधड़ी की है। उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें