फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में प्रदेश के 19 पहलवान दिखाएंगे दम

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित ट्रायल में पहलवानों के हाथ मिलवाते कुश्ती संघ के प्रधान ब्रजभूषण शरण। विज्ञप? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रवींद्र कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय कुश्ती टीम में प्रदेश के सीनियर पहलवानों ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखा। नार्वे के ओस्लो शहर में 2 से 10 अक्तूबर तक होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चुने गए 25 में से अकेले प्रदेश के 19 पहलवान शामिल हैं। महिला वर्ग में चुनी गईं नौ में से सात पहलवान तो हरियाणा की चुनी गई हैं।
भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि दिल्ली में पहलवानों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल के आधार पर नार्वे में जाने वाले पहलवानों के नाम की घोषणा कर दी गई। सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से पहले नेशनल कैंप भी लगाया जाएगा, जिससे कोरोना के चलते बेहतर अभ्यास नहीं कर पाने वाले पहलवानों को अच्छी तैयारी का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन पहलवानों का हुआ चयन
फ्री स्टाइल वर्ग
57 किलो में हरियाणा के शुभम, 61 किलो में हरियाणा के रवींद्र, 65 किलो में हरियाणा के रोहित, 70 किलो में हरियाणा के सुशील, 74 किलो में दिल्ली के यश, 79 किलो में यूपी के गौरव बालियान, 86 किलो में पंजाब के संदीप सिंह, 97 किलो में हरियाणा के सत्यव्रत कादियान व 125 किलो में हरियाणा के अनिरुद्ध कुमार शामिल हैं।
ग्रीको रोमन वर्ग
55 किलो में हरियाणा के संदीप, 60 किलो में हरियाणा का ज्ञानेंद्र, 67 किलो में यूपी के गौरव दूहन, 77 किलो में हरियाणा के साजन, 87 किलो में हरियाणा के सुनील, 97 किलो में हरियाणा का रवि, 130 किलो में हरियाणा के नवीन कुमार का चयन हुआ है।
महिला वर्ग
50 किलो में हरियाणा की हन्नी कुमारी, 53 किलो में मध्यप्रदेश की पूजा जाट, 55 किलो में हरियाणा की पिंकी, 57 किलो में हरियाणा की अंशु, 59 किलो में हरियाणा की सरिता, 62 किलो में हरियाणा की संगीता, 65 किलो में हरियाणा की भतेरी, 68 किलो में हरियाणा की रितू मलिक, 72 किलो में यूपी की दिव्या काकरान का चयन हुआ है।
विज्ञापन

चार भारवर्ग में दोबारा होगा ट्रायल
चार भारवर्ग में एक ही पहलवान के ट्रायल के लिए पहुंचने के चलते ट्रायल नहीं हो सका। जिस पर चयन कमेटी ने इनका ट्रायल अगले सप्ताह कराने का निर्णय लिया है। इसमें ग्रीको रोमन वर्ग में 63 किलो व 82 किलो और फ्री स्टाइल वर्ग में 92 किलो व महिला वर्ग में 76 किलो के लिए ट्रायल अगले सप्ताह होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें