फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व कप स्टेज वन में निशाना साधने आज रवाना होंगे 16 तीरंदाज

Fri, 19 Apr 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ ​स्थित साई केंद्र से चीन में आयोजित विश्व कप स्टेज वन में भाग लेने क
विज्ञापन
सोनीपत। राई के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे देशभर के 16 तीरंदाज अब विश्व कप स्टेज वन में अपनी तीरंदाजी के जौहर दिखाएंगे। विश्व कप स्टेज वन का आयोजन चीन के शंघाई में 21 से 28 अप्रैल तक किया जा रहा है। साई केंद्र से शनिवार को 16 तीरंदाज, प्रशिक्षक व हाई परफार्मेंस निदेशक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।
विज्ञापन

साई के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा ने बताया कि बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में छह से 20 अप्रैल तक तीरंदाजों का राष्ट्रीय शिविर लगाया गया है। जिसमें देशभर के तीरंदाज विश्व कप स्टेज वन की तैयारियों के लिए सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। शिविर में चयनित 16 तीरंदाज, प्रशिक्षक, फिजियो व एचपीडी समेत 32 सदस्यीय दल चीन के लिए रवाना होगा। इसके लिए शुक्रवार को तीरंदाजों को शुभकामनाएं दी गई।
दल में यह है शामिल : चीन के शंघाई में आयोजित विश्व कप स्टेज वन में शामिल होने के लिए चीन रवाना हुए तीरंदाजों में भूमादेवरा धीरज, तरुणदीप राय, प्रवीण रमेश जाधव, भजन कौर, मृणाल चौहान, अंकिता भगत, दीपिका कुमारी, प्रथमेश भालचंद्र फुगे, कोमलिका बारी, रजत चौहान, प्रियांश, ज्योति सुरेखा, अभिषेक वर्मा, अदिति गोपीचंद स्वामी, परनीत कौर व अवनीत कौर शामिल रहे। इनके साथ विदेशी प्रशिक्षक वूंगकी बीक, पूर्णिमा महतो, सोनम भूटिया, जीवनजोत सिंह तेजा, धनेश्वर मैदा, फिजियो स्नोबर रूपल, गायत्री आदित्य, अरविंद यादव, हिंडोला कनाला, योग प्रशिक्षक राकेश कुमार, एसएंडसी इरफान खान और एचपीडी संजीवा सिंह के साथ भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से दो नामित सदस्य भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें