फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर बेसुध मिला 12 साल का बच्चा, अस्पताल में मृत घोषित

विज्ञापन
गन्नौर के हरिजन मोहल्ले में बच्चे की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरिजन मोहल्ले का रहने वाला 12 साल का बच्चा अपने घर की छत पर संदिग्ध अवस्था में बेसुध मिला। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा घर की छत पर किस समय पहुंचा, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है। बच्चे के गले पर निशान मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद मौत के कारणों का पता लगा सकेगा।
विज्ञापन

हरिजन मोहल्ला का रहने वाला जतिन (12) रविवार शाम को घर के पास स्थित स्टेडियम में खेलने गया था। उसके बाद परिजनों ने उसको लौटते नहीं देखा। देर शाम परिवार के सदस्य घर की छत पर गए तो उन्हें जतिन बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिवार के सदस्यों ने उसे देखकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि जतिन के गले पर निशान हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
पिता बोला-बेटे के साथ हुई है कोई अनहोनी
मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पिता हीरालाल का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए बेटे की मौत के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। उसका कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। उसे आशंका है कि उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी की गई है। जतिन तीन भाइयों में एक था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
घर में बेसुध मिले बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। बच्चे के शव का सामान्य अस्पताल में बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें