गोहाना। नगर परिषद ने नालियों व सीवर में गोबर बहाकर गंदगी फैला रहे 12 डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया था। नगर परिषद के बार-बार नोटिस देने के बाद भी डेयरी संचालक जुर्माने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब नगर परिषद इन डेयरी संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
गोहाना में 76 पशु डेयरियां है। इन में से कई डेयरी संचालक नालियों व सीवर में गोबर डाल रहे हैं। ऐसे 12 डेयरी संचालकों पर नगर परिषद की स्वच्छता शाखा ने 10-10 हजार रुपये के चालान किए हैं। अब तक इन डेयरी संचालकों ने जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। जब नप की टीम की तरफ से इन डेयरी संचालकों को जुर्माना जमा कराने के लिए नोटिस भी दिया गया है। अब नप ने इन डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
नालियों व सीवर में गंदगी फैलाने वाले 12 डेयरी संचालकों के चालान किए थे। इन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अब तक इन डेयरी संचालकों ने जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया है। अब इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद