फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय स्कूल प्रतियोगिता : क्रिकेट स्पर्धा में सोनीपत की टीम ने मारी बाजी, वालीबॉल में जीती रतिराम विद्यालय की टीम

Wed, 28 Aug 2024 09:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता 30 अगस्त तक विभिन्न संस्थानों में आयोजित की जा रही है। जीडी गोयंका विद्यालय में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के अंडर-19 आयु वर्ग में सोनीपत की टीम प्रथम, राई की टीम द्वितीय व गन्नौर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

वालीबॉल स्पर्धा में लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में रतिराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही। वहीं शहर के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल व टेनिस, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग के मुकाबले कराए गए। बुधवार को फुटबॉल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग के तीन मुकाबले, अंडर-17 के चार व अंडर-19 के तीन मुकाबले कराए गए। फुटबॉल प्रतियोगिता में लिटिल एंजल्स विद्यालय का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने तीनों वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। जिलास्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों की सूची 31 अगस्त तक निदेशालय भेजनी होगी। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया है। राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता 1 से 23 सितंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।

गोहाना स्थित बाल भारती स्कूल में कराटे प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। जिला कराटे संघ के महासचिव व प्रदेश खेल कराटे संघ के सह सचिव प्रशिक्षक अनिल भारद्वाज ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गन्नौर में जिलास्तरीय प्रतियोगिता की वालीबॉल स्पर्धा के मुकाबले इंडियन स्कूल में कराए गए। इसमें रतिराम विद्यालय की टीम ने गांव रिवाड़ा की टीम को 12 अंको से हराकर प्रथम स्थान पाया। विजेता टीम को प्राचार्य रविंद्र धनखड़ ने सम्मानित करते हुए बधाई दी।

यह हैं परिणाम

कराटे अंडर-19 आयु वर्ग- साक्षी (32, राजकीय कन्या विद्यालय, बिंदरौली), बरखा (36, सरस्वती शिक्षण संस्थान, राई), किंजल (40,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना), मीनाक्षी (44, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा), रेखा (48, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा), साक्षी (52, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा), जीया (60, राजकीय कन्या विद्यालय, बिंदरौली), अनु (64, सरस्वती शिक्षण संस्थान, राई), दिव्या (68, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा) काजल (68 किलो से अधिक, आरजी अकादमी)।
विज्ञापन


फुटबॉल : सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें

अंडर-14 आयु वर्ग - द मॉडर्न स्कूल, लिटिल एंजल्स स्कूल व जानकीदास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

अंडर-17 आयु वर्ग- गेटवे इंटरनेशनल विद्यालय, लिटिल एंजल्स विद्यालय व हिंदू विद्यापीठ।

अंडर-19 आयु वर्ग - गेटवे इंटरनेशनल विद्यालय, लिटिल एंजल्स विद्यालय, स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल व ब्राइट स्कॉलर स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें