फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : इलेक्ट्रीशियन में 100 प्रतिशत, फीटर में 97.2 प्रतिशत रही मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
आईटीआई में पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शामिल विद्यार्थियों की सूची निकालते कर्मचारी। संवा - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा दो दिन के इंतजार के बाद बुधवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई, जिसमें इलेक्ट्रीशियन व फीटर ट्रेड का ही दबदबा देखने को मिला। इन दोनों ट्रेड की मेरिट लिस्ट सबसे ऊंची रही। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की मेरिट जहां 100 प्रतिशत से नीचे नहीं उतरी, वहीं फीटर ट्रेड की मेरिट लिस्ट 97.2 प्रतिशत तक ही गई। अन्य ट्रेड की मेरिट लिस्ट भी 80 प्रतिशत के आसपास रही। आईटीआई प्रबंधन ने विद्यार्थियों को निर्धारित समयावधि में फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में करीब पांच हजार सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। इस दौरान जिला आईटीआई की 27 ट्रेड में 964 सीटों पर 6492 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन इलेक्ट्रीशियन व फीटर ट्रेड के लिए ही थे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 अक्तूबर को जारी होने वाली पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को जारी की गई, जिसके बाद ही मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। पहली मेरिट लिस्ट में 201 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें अब दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार है।
16 अक्तूबर तक जमा करवानी होगी फीस
शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू हो गई है। 14 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

हर विद्यार्थी को फोन कर सूचित करेंगे इंस्ट्रक्टर
पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी जानकारी के अभाव में दाखिले से वंचित न रह जाएं, इसके लिए आईटीआई प्रबंधन ने अलग से व्यवस्था की है। आईटीआई में अलग-अलग सात कमेटियां बनाई गई हैं। इन कमेटियों में शामिल इंस्ट्रक्टर को पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की सूची दी गई है। सभी इंस्ट्रक्टर को इन विद्यार्थियों के पास फोन कर मेरिट लिस्ट में नाम आने व दाखिला शेड्यूल की जानकारी दी जाएगी। हालांकि विभाग की तरफ से भी मेरिट लिस्ट में शामिल सभी विद्यार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया है।
किस ट्रेड में कितनी रही मेरिट
ट्रेड न्यूनतम
कारपेंटर 78.6 प्रतिशत
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 86.0 प्रतिशत
इलेक्ट्रीशियन ड्यूल 82.0 प्रतिशत
इलेक्ट्रीशियन 100.0 प्रतिशत
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ड्यूल 86.0 प्रतिशत
फीटर 97.6 प्रतिशत
फाउंड्रीमैन 59.0 प्रतिशत
लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक 82.0 प्रतिशत
मशिनिष्ट (ग्राइंडर) 78.0 प्रतिशत
मशिनिष्ट 83.6 प्रतिशत
डीजल मैकेनिक, ड्यूल 73.8 प्रतिशत
डीजल मैकेनिक 93.6 प्रतिशत
मोटर व्हीकल मैकेनिक 94.6 प्रतिशत
पेंटर 66.0 प्रतिशत
पलम्बर 78.8 प्रतिशत
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ड्यूल 60.2 प्रतिशत
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 70.8 प्रतिशत
फ्रीज व एसी तकनीशियन 94.0 प्रतिशत
शीट मेटल वर्कर, ड्यूल 65.0 प्रतिशत
शीट मेटल वर्कर 65.0 प्रतिशत
स्टेनोग्राफर, हिंदी 87.4 प्रतिशत
टूल एंड डाई मेकर, ड्यूल 69.2 प्रतिशत
टर्नर 85.0 प्रतिशत
वेल्डर 80.2 प्रतिशत
वायरमैन 92.0 प्रतिशत
--
वर्जन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली मेरिट लिस्ट में विभिन्न ट्रेड के 201 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। मेरिट लिस्ट जारी होते ही प्रमाण पत्रों की जांच व दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आया है, वे निर्धारित समयावधि में फी जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें