फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव करीवाला में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के पिता सोहन लाल ने बताया कि वह गांव बणी के रहने वाले है और करीब दस वर्ष पहले उसकी बेटी मंजीत का विवाह करीवाला में हुआ था। उसके दो बच्चे है एक लड़का व एक लड़की। वीरवार को उसकी बेटी मंजीत द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का कोई पता नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि उसके पति की करीब एक वर्ष पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। जबकि उनका दूसरा परिवार अलग रहता था। बीते शाम को करीब चार से पांच बजे उनकी बेटी ने कमरे में लगे लोहे के गार्डर से दुपट्टा से फंदा लगा लिया। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा इत्तफाकिया की कार्रवाई करते परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें