फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर की जा रही पीपीपी सत्यता की जांच, फील्ड में उतरे निगम के मीटर रीडर

विज्ञापन
शहर में ग्राहक का पीपीपी कार्ड के लिए आवेदन करते निगम कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। अब बिजली निगम के मीटर रीडर भी घर-घर जाकर परिवार पहचान पत्र की सत्यता की जांच कर रहे हैं। साथ जिन लोगों ने पीपीपी के लिए के आवेदन नहीं किए हैं। उनके आवेदन भी भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रीडरों द्वारा ऑनलाइन माध्यम व ऑफलाइन माध्यम से पीपीपी सत्यापन किया जा रहा है। निगम की करीब 20 लोगों की टीम इस समय फील्ड में उतरकर काम कर रही है। बिजली निगम सर्कल के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं के बिल तैयार करने, मीटरों की रीडिंग लेकर आने और बिल बांटने का जिम्मा हरियाणा एक्स सर्विस लीग के कर्मचारियों को दिया हुआ है। अब इन सभी को पीपीपी का काम भी दिया गया है।
जिले में कुल 3 लाख 71 हजार 854 हैं बिजली कनेक्शन
पूरे जिले में बिजली के करीब 3 लाख 71 हजार 854 बिजली के कनेक्शन हैं। जिनमें से 38 हजार 600 कनेक्शन कॉमर्शियल है। 2 लाख 67 हजार 531 कनेक्शन घरेलू है। 60 हजार 469 कनेक्शन कृषि आधारित है। इन सब कनेक्शनों की रीडिंग मौके पर जाकर ही ली जाती है। इन तक पहुंचकर पीपीपी के बारे में अपडेट लिया जा रहा है। जिनके पीपीपी नहीं बने है। उनके आवेदन जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी आवेदकों की आवेदन फार्म के साथ ली जा रही है फोटो
शहर में जितने भी परिवारों के आवेदन भरवाए गए हैं, उन सभी परिवारों के मुखियाओं की फोटो भी साथ में ही ले रहे हैं। आवेदक के हाथ में फार्म देकर फोटो ली जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। वहीं कर्मचारी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर भी आवेदन कर रहे हैं। एसई ने आदेश जारी किए है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जाए। जिसके चलते फील्ड में काम तेजी से किया जा रहा है।
बिजली का नया कनेक्शन अप्लाई करते समय नहीं कर पाएंगे गड़बड़
अब तक बिजली के नए कनेक्शन लेते समय बहुत सारे उपभोक्ता कई प्रकार की गड़बड़ कर देते थे। जैसे किसी भी परिवार में पुराना कनेक्शन पिता या पति के नाम है। वह किसी वजह से डिफाल्टर हो जाता था तो उसी परिवार के लोग अन्य मेंबर के नाम जमीन का फुल एग्रीमेंट या अन्य दस्तावेज दिखाकर गलत तरीके से नया कनेक्शन ले लेते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
पीपीपी के काम से संबंधित जिम्मेदारियां अब मीटर रीडरों को सौंपी गई है। पीपीपी के सत्यापन या इसके लिए नए आवदेन करने के बाद जो काम पूरा होगा, वह बिजली निगम के लिए भी लाभदायक है। रीडर घर-घर जाकर पिछले दो दिन से लोगों के पीपीपी अपडेट कर रहे है। करीब से 20 लोगों की टीम इस समय फील्ड में काम कर रही है।
विज्ञापन

-मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें