फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजुआना नहर में 14 अप्रैल को आएगा पानी, पेयजल किल्लत से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहरवासियों के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने वाली पंजुआना माइनर में 14 अप्रैल को पानी छोड़ा जाएगा। इससे शहर में पेयजल किल्लत खत्म होगी और पर्याप्त पानी मिल सकेगा। लेकिन दूसरी ओर खेतों में सिंचाई के लिए पानी देने वाली 6 नहरों में 5 अप्रैल को बंद हो जाएगी। इसके बाद इन नहरों में 16 दिन के बाद पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से नहरों में तीन में से एक पारी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते किसानों को सिंचाई पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते पेयजल की खपत भी बढ़ गई है। परंतु नहरों में पानी 16 दिन बंद रखकर 8 दिन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बन मंदोरी, शेरांवाली, नोहर फीडर, सिरसा मेजर, गीगोरानी, पीली मंदोरी व सुखचैन माइनर में पानी छोड़ा जा रहा है। 5 अप्रैल को इन नहरों में पानी बंद हो जाएगा। यह नहरें 16 दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से शुरू होंगी। इसी प्रकार कुतियाना माइनर, बुरुवाली, गिगोरानी, पीली मंदोरी व नोहर फीडर में 5 अप्रैल को पानी छोड़ा जाएगा।
दो नहरों में चल रहा अतिरिक्त पानी
जिले की दो नहरों में सिंचाई विभाग की ओर से अतिरिक्त पानी चलाया जा रहा है। जिनमें गिगोरानी व पीली मंदोरी नहर शामिल है। 5 अप्रैल जिन नहरों में बंदी की जानी है इनमें यह दो नहरें भी शामिल है। परंतु बंदी के तुरंत बाद 5 अप्रैल को ही इन नहरों में वरीयता क्रम अनुसार फिर से पानी छोड़ा जाएगा। जिसके बाद इन नहरों को 6 दिन चलाकर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बंद होते ही फिर चलेगी नोहर फीडर
नोहर फीडर में राजस्थान के शेयर का पानी चलाया जाता है। फिलहाल नोहर फीडर में पानी छोड़ा जा रहा है। परंतु पांच अप्रैल को जिन नहरों में बंदी की जाएगी उसमें नोहर फीडर भी शामिल है। 5 अप्रैल को नोहर फीडर में बंदी के बाद उसमें फिर से पानी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें