फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का बहिष्कार किया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के हक में ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखते हुए उनको समर्थन दिया है। 500 से अधिक गांव वासियों ने जत्थेदार दादूवाल के हक में फैसले प्रस्ताव पास किया और बहिष्कार के फैसले को ग्रामीणों ने रद्द किया।
विज्ञापन

ग्रामीण हरमनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह, जगतार सिंह व सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि कुछ शरारती बादल समर्थक और डेरा सिरसा प्रेमी लोगों की तरफ से विरोध किया गया। बाद में बाहर से आकर कुछ लोगों ने गांव के कुछ बादल समर्थक और डेरा सिरसा प्रेमी लोगों के साथ मिलकर बहिष्कार का फैसला लेकर मीडिया को पेश किया जो कि सरासर गलत था। शरारती लोगों ने किसान भाइयों को भाजपा के नाम पर गुमराह किया। बता दें कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन के चेयरमैन विजय सांपला के गुरुद्वारा दादू साहब माथा टेकने और जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को मिलने के लिए आना था। जिसे लेकर किसान मोर्चे व ग्रामीणों द्वारा उसका विरोध किया गया था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों द्वारा बैठक कर बलजीत सिंह दादूवाल का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया था। जिसे ग्रामीणों गलत बताते हुए रद्द् कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें