फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7 मार्च से 7 दिन के लिए मनाया जाएगा टीकाकरण सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7 मार्च से सात दिन के लिए विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। जो कि तीन माह तक चलेगा। अभियान के तहत 0 से 16 वर्ष तक के बच्चे जो कि नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए थे, उन बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शेड्यूल तैयार किया गया है। जिसके तहत जन्म के तुरंत बाद (24 घंटे के भीतर) हेपेटाइटिस-बी, जन्म के तुरंत बाद (15 घंटे के भीतर) पोलियो, जन्म के तुरंत बाद (1 वर्ष की उम्र तक) बीसीजी, 6 सप्ताह पर (डेढ़ माह पर) पोलियो, रोटा वायरस, एफआईपीवी, पीसीवी, पेंटावेलेंट, 10 सप्ताह पर (ढाई माह पर) पोलियो, रोटा वायरस, पीवीसी, पेंटावेलेंट, 14 सप्ताह पर (साढ़े तीन माह पर) पोलियो रोटा वायरस, एफआईपीवी, पीवीसी, पेंटावेलेंट, 9 माह पर विटामिन ए, खसरा रूबेला एमआरपीसीवी, 16 से 24 माह पर विटामिन ए, खसरा रूबेला/एमआरडीपीटी, 5 से 6 वर्ष पर डीपीटी, 10 वर्ष पर टीडी व 16 वर्ष पर टीडी का टीकाकरण किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने बताया कि 15 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा अभी तक किसी भी कोविड-19 वैक्सीन को मान्यता नहीं दी गई है। नियमित टीकाकरण के कारण अभी तक की कोविड-19 की तीनों लहर में बच्चे गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए हैं। क्योंकि नियमित टीकाकरण से बच्चों में गंभीर बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण प्रभावित हुआ था टीकाकरण अभियान
वहीं सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने सभी 0 से 16 आयु तक के बच्चे जो कि टीकाकरण से वंचित रह गए थे, उनका संपूर्ण टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि बच्चों को गंभीर बीमारियों (गलघोटू, काली खांसी, खसरा, पोलियो, निमोनिया, काला पीलिया, टिटनेस, इनफ्लुएंजा इत्यादि) से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन नजदीकी सभी स्वास्थ्य संस्थाओं एवं स्कूलों में रोस्टर अनुसार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें