फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर परिषद ने की तैयारी, 75 हजार बिल बांटे

विज्ञापन
नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बिल की रिपोर्ट पर समीक्षा करते कार्यकारी अधिकारी और सचिव। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। वित्त वर्ष खत्म होने से पहले नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में 75 हजार से ज्यादा बिल बांटे जा चुके हैं। अब इनसे रिकवरी का काम शुरू कर दिया है। जो प्रॉपर्टी धारक टैक्स समय पर अदा नहीं करे करेंगे, उन्हें नोटिस दिए जायेंगे। इसके लिए पत्र तैयार कर लिया गया है। अभी तक करीब 24 लाख रुपये की रिकवरी प्रॉपर्टी टैैैैैैैैक्स के रूप में हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जाता है। शहर में रिकॉर्ड के अनुसार नप के 75 हजार के करीब प्रॉपर्टी धारक हैं। जिनसे सालाना टैक्स के रूप में करीब 5 करोड़ रुपये वसूल किए जाते हैं। हर वर्ष अप्रैल से मार्च तक का टैक्स वसूल होता है। इस बार नगर परिषद की ओर से सभी धारकों को बिल बांटे जा चुके हैं। अब रिकवरी का काम शुरू हो गया है। अभी तक करीब 24 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं।
निर्धारित अवधि में टैक्स जमा करवाने वालों को मिलेगी छूट
नगर परिषद द्वारा करवाए गए सर्वे के नोटिस अधिकांश शहरवासियों को मिल चुके हैं। टैक्स जमा करवाने के लिए 31 मार्च तक का समय है। इस अवधि में जो भी टैक्स जमा करवाएगा। उसे नप की ओर से 25 फीसदी की छूट दी जा रही है। नगर परिषद द्वारा टैक्स में छूट की घोषणा से लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद ने बुलाई रिव्यू बैठक, जल्द रिकवरी के दिए आदेश
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर रिव्यू बैठक का आयोजन किया। इसमें संबंधित शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरा रिकॉर्ड लिया। मंथन किया गया है कि कितना टैक्स वसूल किया जाना है, कितना हो चुका है। इसके अलावा बिल बांटने को लेकर भी की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द ये काम पूरा किया जाए।
नए सर्वे के बाद मिले मूल्यांकन नोटिस से लोग परेशान
नये वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सरकार ने निजी एजेंसी को ठेका दिया है। इसके लिए याशी एजेंसी शहर में सर्वे कर चुकी है। करीब 79 हजार प्रॉपर्टी धारक मिले हैं। इन्हें मूल्यांकन नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। अब शहरवासी इन मूल्यांकन नोटिस में मिल रही गलतियों को ठीक करवाने के लिए आ रहे हैं।
चालू वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करने के लिए काम शुरू कर दिया है। करीब 75 हजार बिल बांटे जा चुके हैं। अब रिकवरी की जा रही है। अब तक करीब 24 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। जो समय पर टैक्स जमा नहीं करवाएगा, उसे नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें