फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इंद्रधनुष अभियान के दो चरण हुए पूरे, पांच हजार 68 शिशुओं को अब तक लगाई वैक्सीन

Mon, 18 Sep 2023 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शिशु को टीका लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी । 
विज्ञापन
- स्लम एरिया, ईंट भट्ठों सहित पहले से वंचित रहे बच्चे की तलाश कर किया गया टीकाकरण
विज्ञापन




- स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब अक्तूबर माह में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा अभियान

- शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों को लगाए जा रहे है अलग-अलग बीमारियों से बचाव के टीके


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंद्रधनुष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक दो चरणों में बच्चों को टीका लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चले दो चरणों के अभियान में 5068 बच्चों का टीकाकरण किया गया। जोकि तय किए गए लक्ष्य का 95 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से स्लम एरिया, ईंट भट्ठे, ग्रामीण क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर सर्वे कर लक्ष्य तय किया गया था। अब विभाग की ओर से अक्तूबर माह में एक सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से जिले भर में सर्वे कर 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों का आंकड़ा तैयार किया गया था। जिसके पश्चात अगस्त माह में इंद्रधनुष अभियान शुरू किया गया। जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चों का चयन किया गया। जो पहले वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे और दूसरे जिले व राज्य से आकर सिरसा में रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 से 12 अगस्त को चलाए गए अभियान में कुल 2200 बच्चों का चयन किया गया था। जिनमें से 2174 बच्चों को अलग-अलग वैक्सीन लगाई गई है। जिसके पश्चात सितंबर माह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 से 16 सितंबर तक 2900 बच्चों का चयन किया गया था। जिनमें से 2894 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं अब विभाग की ओर से 9 से 17 अक्तूबर को अभियान चलाया जाएगा। जिसका लक्ष्य अभी तय किया जाना है।
विज्ञापन




अभियान के तहत 12 बीमारियों से बचाव के लिए किया जा रहा है टीकारण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान बीसीजी, पेंटा, आईवीपी, रोटावायरस, ओरल पोलियो, खसरा, मिजल्स रूबेला और टीडी के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




वर्जन

जिले में इंद्रधनुष अभियान के दो चरण पूरे हो चुके है। जिसमें 95 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब अक्तूबर माह में अभियान चलाया जाएगा। 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को अगर टीके नहीं लगे है तो उनके अभिभावक स्वास्थ्य केंद्र में लेजाकर शिशुओं व बच्चों को टीका लगवा सकते है।



-डॉ. नितिन सोमानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें