फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो लोगों को हुआ डेंगू, तीन में नौ पीड़ित मिले

विज्ञापन
डेंगू के मरीज के घर पर फोगिंग करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। शहर में डेंगू का प्रकोप एक बार फिर बढ़ा रहा है। सोमवार को नागरिक अस्पताल में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। पिछले तीन दिनों में नौ लोगों को डेंगू हुआ है। नगर परिषद प्रशासन ने डेंगू पीड़ितों के घरों में फोगिंग करवाई हैं।
विज्ञापन

इस साल डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया। सर्द मौसम के साथ खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट है। नागरिक अस्पताल में डेंगू के 5 मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को दो मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इससे पहले रविवार को चार व शनिवार को तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले। डेंगू से पीड़ित मरीजों को प्लेटलेट्स की अधिक आवश्यकता रहती है। इसके चलते अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स तैयार किए जा रहे हैं। अभी कम मरीज ही प्लेटलेट्स लेने के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में अलग-अलग ब्लड ग्रुपों के यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध हैं।

कोविड के दो सैंपल जांच के लिए भेजे
नागरिक अस्पताल में दो लोगों में कोविड के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए 15 से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले दो दिनों के दौरान भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे प्रबंध कर लिए गये हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों के घरों में करवाई फोेगिंग
नगर परिषद ने रविवार को डेंगू के चार मरीजों के घरों में फोगिंग करवाई गई। डीसी कॉलोनी, प्रीत नगर, बी ब्लॉक, अग्रसेन कॉलोनी, न्यू सब्जी मंडी रोड क्षेत्र में फोगिंग करवाई गई।



जिले में सोमवार के डेंगू के दो मरीज मिले हैं। पिछले दो-तीन दिनों से ओपीडी में तीन से चार आशंकित डेंगू के मरीज आ रहे हैं। डेंगू के मरीजों को उपचार किया जा रहा है। - डॉ. गोरव अरोड़ा, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें