फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक महिला से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पहचान संजीव कुमार वासी गांव बरुवाली प्रथम हाल हरि विष्णु कॉलोनी कंगनपुर रोड सिरसा व गुरविंद्र सिंह वासी बरुवाली प्रथम, जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने कहा कि सिरसा कोर्ट कॉम्प्लेक्स काॅलोनी निवासी महिला ने 16 नवंबर 2023 को साइबर थाना में एक शिकायत दी थी कि गुगल पर पार्ट टाइम जॉब व टास्क पूरा करवाने के बहाने उसके खाते से 3 लाख 14 हजार 389 रुपये की राशि निकाल ली गई। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और ठगी हुई राशि बरामद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें