फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी केंद्रों तक बैग पहुंचाने के लिए नहीं मिल रहे ट्रक, रेलवे गोदाम पर लगे बैगों के ढेर, किसान लाइन में लग करते रहे इंतजार

विज्ञापन
रेलवे गोदाम में रखे डीएपी के बैग और लोड करते मजदूर। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। डीएपी लेने के लिए किसान केंद्रों पर कतार में खड़े होकर खाद पहुंचने का इंतजार कर रहे है लेकिन रैक लगने के बाद भी डीएपी के बैग केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे। हालांकि रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम परिसर में डीएपी के बैगों के ढेर लगे हैं, लेकिन उन्हें केंद्रों तक पहुंचाने के लिए यातायात साधनों का प्रबंधन नहीं हो पा रहा है। चालक इन डीएपी के बैगों को ट्रक में लोड करने के लिए तैयार तक नहीं है। उनका कहना है ट्रक लोड करने के बाद उसे केंद्र तक पहुंचाने और खाली करने में करीब दो दिन का समय लग रहा है। वहीं मंगलवार को भी सिरसा के सरकारी केंद्रों के लिए डीएपी के 34 हजार बैग का रैक लगा है। जिसके उतारने के बाद केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर बीते दिन पहुंची खाद का स्टॉक खत्म हो गया। जिसके बाद किसान मंगलवार को लाइन में लगकर दिनभर खाद के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक कोई भी खाद का ट्रक केंद्रों पर नहीं पहुंचा। हालांकि डीएपी के बैगों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एसोसिएशन के 250 ट्रक जिले के विभिन्न जगहों पर स्टॉक पहुंचाने के लिए लगे हुए हैं। ट्रक के लोड होने ओर खाली होने में दो से तीन दिन का समय लगने के कारण चालक डीएपी को लोड करने से इनकार कर रहे हैं।
उधर, अनाज मंडी की दुकान नंबर 45 के आगे मंगलवार को खाद लेने के लिए किसान लाइनों में खड़े हो गए। दुकान संचालक द्वारा किसानों को टोकन भी वितरित किए गए और कुछ समय बाद खाद लेने के लिए दुकान पर बुलाया। दुकान संचालक द्वारा किसानों को बिना नंबर लगे टोकन जारी किए गए। ऐसे में कितने टोकन जारी हुए इसका अनुमान लगाना मुश्किल था। बिना नंबर के किसानों को जारी टोकनों की सूचना पाकर किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब दुकान संचालक से टोकन जारी करने का आधार व कितने टोकन जारी कर चुके है इसकी जानकारी मांगी तो संचालक ने कहा कि टोकन तो बिना नंबर के जारी किए हैं। करीब 150 टोकन बनाकर उस पर दुकान की मुहर लगाकर साइन कर किसानों को जारी किए हैं।
विज्ञापन

किसान नेता ने मौके पर ही जारी टोकनों की सूची बनवाई तो करीब 66 किसान ही ऐसे निकले जिन्हें टोकन मिले थे। जिसके बाद दुकान संचालक को ओर टोकन बांटने के लिए कहा गया। इस पर दुकान संचालक ने लाइन में लगे हुए 50 अन्य किसानों को ओर टोकन वितरित किए।
मंगलवार को भी लगा नया 34 हजार बैगों का रैक
ट्रेन से पहुंचे डीएपी का रैक रेलवे माल गोदाम में पहुंच रहा है। मंगलवार को भी दोपहर बाद नया रैक लगा जिसमें 34 हजार बैग सिरसा पहुंचे है। हालांकि यह खाद सभी सरकारी केंद्रों पर पहुंचाए जाने बाकी हैं। सोमवार को पहुंचे रैक का काफी स्टॉक अभी रेलवे गोदाम में पड़ा है। वहीं किसान बिना खाद के दर-दर भटक रहे हैं।
5 बैग की जगह अब मिल रहे हैं 3 बैग
डीएपी खाद की कमी के चलते कृषि विभाग ने प्रति आधार कार्ड पर 5 बैग देने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन निजी दुकान संचालक किसानों की अधिक संख्या देख अपने अनुसार ही बैगों की संख्या निर्धारित कर रहे हैं। दुकान संचालक अब पांच की जगह तीन बैगों का टोकन काट किसानों को थमा रहे हैं। जब किसान पूछते हैं तो स्टॉक की कमी होने की बात कहते हैं।
प्रति ट्रकों 400, 500 व 660 डीएपी के बैग सप्लाई करने के लिए लोड होते हैं। ट्रकों से भी डीएपी सप्लाई करने में समय लगता है, जिसके कारण खाद को रेलवे परिसर में ही रखा गया है। समय अधिक लगने के कारण स्टॉक नहीं उठाया जा पा रहा है।
-मनजीत सिंह, प्रधान, जिला ट्रक एसोसिएशन सिरसा
डीएपी खाद का नया रैक लगा है। जिसमें 34 हजार बैग पहुंचे है। यह खाद गांवों के सभी सरकारी केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी। निजी दुकानों पर भी खाद की सप्लाई की जा रही है। किसानों की जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा ।

खाद की पर्ची पर नंबर लगाते हुए दुकान कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

दुकान संचालक से रिकॉर्ड की मांग करते हुए किसान नेता।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें