फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में सोमवार से नहीं होगी हड़ताल : मेहता

Sat, 10 Feb 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाज मंडी सिरसा में बैठक के दौरान मौजूद आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य। 
विज्ञापन
सिरसा। कॉटन मिलर्स से जीएसटी के लिए चल रहे विवाद का समाधान हो गया है। इसलिए सिरसा अनाज मंडी में सोमवार से प्रस्तावित नरमा-कपास बोली की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अब सोमवार से हड़ताल नहीं होगी। अन्य जींसों की तरह ही नरमा-कपास की बोली होगी।
विज्ञापन


द आढ़तिया एसोसिएशन की आम सभा में प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि कॉटन मिलर्स से जीएसटी के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको हल करने का हरसंभव प्रयास एसोसिएशन की ओर से किया गया लेकिन कॉटन मिलर्स की ओर से कोई सार्थक जवाब नहीं मिला।
इस विवाद को सुलझाने के लिए मार्केट कमेटी के सचिव की उपस्थिति में मिल मालिकों संग 3-4 बार बैठक हुई लेकिन मिल मालिक अपनी जिद्द पर अड़े रहे। इसलिए उन्होंने सोमवार से नरमा-कपास की बोली न करवाने का निर्णय लिया था। उनकी हड़ताल को देखते हुए एसडीएम ने कॉटन मिलर्स के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने मिलर्स मालिकों को समझाया। एसडीएम ने प्रधान मनोहर मेहता को बुलाकर इसकी जानकारी दी। एसडीएम ने बीच का रास्ता निकालते हुए कहा कि मिलर आढ़तियों को हर माह की पांच तारीख को जीएसटी का चेक बनाकर देंगे। आढ़ती उसे भरकर उसकी रसीद दिखा देंगे। इस सुझाव को प्रधान मनोहर मेहता ने शाम को एसोसिएशन की आम सभा में रखा।
काफी विचार करने के बाद आढ़तियों ने अपनी सहमति दी। कहा कि यदि मिलर्स मालिक पांच तारीख को जीएसटी का चेक देते हैं तो फिर एक बार हड़ताल को स्थगित कर दिया जाए। इस मौके पर उपप्रधान प्रेम बजाज, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, सहसचिव महावीर शर्मा, उपप्रधान सुशील कस्वां, सुशील रहेजा, अनीश गर्ग, दीपक नड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें