फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कक्षा नौवीं में 744 और 11वीं में 193 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 10 Feb 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय स्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
ओढां। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। नौंवी कक्षा के 744 और कक्षा 11वीं के लिए 193 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए सिरसा मुख्यालय में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

11वीं कक्षा के लिए 242 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 193 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। यह 79.75 प्रतिशत रहा। कक्षा नौवीं में 928 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 80.17 प्रतिशत यानी 744 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।
प्राचार्य ललित कालड़ा ने स्कूल के स्टाफ सदस्यों के साथ परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। प्राचार्य कालड़ा ने बताया कि कक्षा नौवीं में छह सीटें खाली हैं। वर्ष 2024 की 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कक्षा 11वीं में सीटों की संख्या निर्धारित की जाएगी। फिलहाल इस परीक्षा का परिणाम अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन




परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थी
जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक चली। वहीं कक्षा नौवीं की परीक्षा सुबह 11:15 से 1:45 तक चली। इस दौरान सभी परीक्षार्थी परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड जांचे गए। कक्षा 11वीं की परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय ओढां को केंद्र बनाया गया जबकि नौवीं के लिए सिरसा शहर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। विद्यार्थियों का परिणाम अप्रैल तक आने की संभावना है। प्रवेश परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। - ललित कालड़ा, प्राचार्य, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढां।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें