फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर चीनी तौल रही बुजुर्ग के कानों से बालियां तोड़ ले गया बदमाश

विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपने वाले युवक की तस्वीर हुई सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले में छीना झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। बाइक सवार युवक दिन दहाड़े छीना झपटी की वारदात को अंजाम दे रहे है। सोमवार सुबह भी रानियां रोड स्थित गांधी आश्रम वाली गली में दिन दहाडे़ ही एक युवक किरयाणा स्टोर संचालिका बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया लेकिन युवक भागने में कामयाब रहा। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने घर के साथ ही गली में परचून की दुकान बना रखी है। सुबह करीब 10 बजे उनकी माता माता दर्शना देवी स्टोर पर थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्टोर में पहुंचा और उसने एक किलो चीनी की मांग की। उनकी माता जैसे ही चीनी का तौल करने लगी तो युवक ने झपटा मारकर उनके कानों से बालियां निकाल ली और बाहर खडे़ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। उनकी माता ने शोर मचाया तो वह दुकान में पहुंचे और युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उक्त युवक का सुराग नहीं लग पाया। वहीं उन्होंने बताया कि युवक पहले ही मोटरसाइकिल दुकान के बाहर स्टार्ट ही छोड़कर आया था और फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें