फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 लाख 34 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, 3 लाख 6 हजार लगाए जा चुके

विज्ञापन
गांव बेगू में पौधरोपण करते ग्रामीण - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान के तहत 18 लाख 34 हजार 539 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अब तक तीन लाख छह हजार 791 से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। पौधगिरी अभियान के तहत 69 हजार 264, जल शक्ति अभियान के तहत 69 हजार 322, निशुल्क सप्लाई या बिक्री के माध्यम से 15 हजार 845 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से एक लाख 52 हजार 360 पौधे रोपित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत ही जरूरी है, इसके लिए अत्याधिक पौधरोपण करना समय की मांग है। बारिश के मौसम पेड़ पौधों के बढ़ने के लिए अनुकूल मौसम होता है। इसके दृष्टिगत सरकार ने पौधरोपण अभियान चलाया गया है। जिलावासी अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि खुशहाल व स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन बेहद जरूरी है। पर्यावरण व पेड़ों का अटूट संबंध है। पेड़-पौधों से ही पर्यावरण स्वच्छ व संतुलित रहता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।
पौधे लेने में सिरसा जिला प्रदेशभर में अव्वल
ई-पौधशाला एप के माध्यम से पौधे लेने में जिला प्रदेशभर में अव्वल है। नागरिक वन विभाग द्वारा जिले में 15 नर्सरियां बनाई गई है। आमजन इन नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा ई-पौधशाला एप के माध्यम से भी ऑनलाइन पौधे ले सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं ई-पौधशाला एप पर पौधों की मांग
ई-पौधशाला एप के माध्यम से जन साधारण व अन्य विभागों जैसे मुख्यतया स्कूल, गांव व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पौधों की मांग की जा सकती है। इस एप को नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप इंस्टॉल होने के उपरांत नाम व मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें। जिले, तहसील व गांव का नाम व अन्य जानकारियों दर्ज करें। एप पर सभी नर्सरियों की डिटेल दर्ज है, नागरिक अपने नजदीकी नर्सरी पर पौधे की मांग दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें