फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास वाहन चालकों के लिए बना आफत

विज्ञापन
बरसाती पानी से जलमग्न हुए अंडरपास में से निकलती हुई कार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ऐलनाबाद। हनुमानगढ़ रोड पर लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया रेलवे अंडरपास बारिश के दिनों में उनके लिए मुसीबत बन जाता है। मामूली सी बारिश में ही अंडरपास में पानी जमा हो जाता है। जिससे दोपहिया वाहन तो दूर अन्य वाहन भी नहीं निकल पाते। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र शहर से कट जाते हैं।
विज्ञापन

अंडरपास में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक अपने जान जोखिम में डालकर उनको पटरियों पर से क्रॉस करवाते हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर अंडरपास तो बना दिया गया लेकिन पानी निकासी के प्रबंध नहीं किए गए। जिस कारण बारिश के दिनों में 7-8 गांवों व कई ढाणियों में से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलाव यह अंडरपास राजस्थान के भी शहर और कई गांवों को ऐलनाबाद से जोड़ता है। शहर वासी समस्या के हल को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत भी दे चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाता। ऐसे में सामाजिक संस्थाएं और ग्रामीण मिलकर टैंकरों से पानी निकाल आवाजाही को सामान्य करते है। लोगों का कहना है कि अंडरपास में बने बोरवेल भी बंद पड़े है जिसके कारण पानी जमीन में भी नहीं जा पाता। अंडरपास से जुड़े गांव लोगों जय सिंह गौरा, गौरु कंबोज, कुलदीप संधू, दयाराम बेहरवाला, अनिल स्वामी, रामचंद्र स्वामी आदि का कहना है कि इस अंडरपास का तभी फायदा है जब इसमें पानी निकासी का सही से प्रबंध हो। अगर बारिश के दिनों में ऐसे ही इसमें पानी भरता रहा तो इसके बनाने पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये बेकार हैं।
ये गांव और ढाणियां लगती हैं अंडरपास के साथ
ढाणी बच्चन सिंह, ढाणी झंडा सिंह, ढाणी नानकपुरा, ढाणी करतार सिंह, गांव काशी का बास, गांव नीमला, गांव धौलपालिया, गांव रामपुरिया, गांव बेहरवाला खुर्द, गांव मसीतां वाली, गांव मेहरवाला आदि।
विज्ञापन

यहां पानी निकासी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी निकासी का स्थायी इंतजाम करना चाहिए। बारिश में अंडरपास में पानी भरने से मार्ग बंद हो जाता है। परिणामस्वरूप लोग मोटरसाइकिल को रेलवे लाइन के ऊपर से ही गुजारते हैं। जिससे यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
एडवोकेट सुरेंद्र कुमार, शहरवासी फोटो- 04
गांव अंडरपास के दूसरी ओर पड़ता है। मेरे जैसे बहुत सारे लोगों को हर रोज इस अंडरपास में से गुजरना पड़ता है। अंडरपास मामूली बारिश से भर जाता है। जिससे यहां से आवाजाही बंद हो जाती है। पानी में से कोई छोटे वाहन निकालने का प्रयास करता है तो वे बीच में ही बंद हो जाते हैं। जिससे उनका आर्थिक नुकसान भी होता है।
विज्ञापन

-राजबीर सिंह, शहरवासी फोटो- 05

अंडरपास में जलभराव होने के बाद रेल पटरी के उपर से वाहनों को निकालते वाहन चालक- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें