फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुपर-100 के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन के पहले सत्र का परिणाम जारी हो चुका है। इसमें सुपर-100 के तहत तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10 विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेन्स में 80 परसेंटाइल से ज्यादा अंक लिए हैं।
विज्ञापन

इस परीक्षा में पूरे देश से 24 लाख से भी अधिक विद्यार्थी ने हिस्सा लिया। इसमें से हरियाणा से 6 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कि। जिले में एक विद्यार्थी ने 91. 99 परसेंटाइल और बाकी नौ विद्यार्थियों ने 80 परसेंटाइल से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से राजकीय स्कूलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए और प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए सुपर-100 योजना ने शुरू की। पिछले छह वर्षों में 160 से अधिक विद्यार्थियों ने आईआईटी, एनआईटी, एआईआईएमएस और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विद्यार्थी का नाम, परसेंटाइल
- खुशीनंद, 91.99
- अरजु, 89.26
- मनोज कुमार, 89. 22
- सात्विक, 86
- अश्वनी, 85. 4
- सचिन, 83. 87
- दिव्या, 83. 59
- कामिया, 83.56
- रविदास, 83.56
- पलक, 81. 01

आईआईटी जेईई मेन्स के परिणाम जारी हो गया है। जिले में 10 विद्यार्थियों ने 81 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। यह गर्व की बात है।
- ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें