सिरसा। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षा वीरवार से शुरू हुई। जिले के करीब 300 स्कूलों व सात मॉडल संस्कृति विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, आरएआई, गुरूंग, तमंग, शेरपा की परीक्षा दी। बारहवीं के विद्यार्थियों ने इंटरपरयोनशिप, कोकबॉरोक, केपिटल मार्केट ऑप्रेशन व फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर विषय की परीक्षा दी।
आज इन विषयों की होगी परीक्षा
बारहवीं : बॉयोटेक्नोलॉजी, नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिस ऑफ इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, शॉर्ट हैंड अंग्रेजी व हिंदी, फूड न्यूट्रिशन एंड डाइट, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बैंकिंग और अरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन की परीक्षा होगी।
दसवीं : रिटेल, सिक्योरेटी, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑप्रेशन, बैंकिंग एंड इंशोरेंस, मार्केटिंग, अपेरल, मल्टी मीडिया, फिजिकल ट्रेनर, डाटा साइंस व अन्य विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी।
राजकीय स्कूलों में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू
राजकीय स्कूलों में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में करीब 5 से 6 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 11वीं के विद्यार्थियों ने हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव की परीक्षा दी। 17 फरवरी को नौंवी कक्षा की अंग्रेजी और 11वीं कक्षा की फाइन आर्ट्स की परीक्षा होगी।
जिले सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। राजकीय स्कूलों में भी 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। -
ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।