फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर गलीवासियों ने जताई नाराजगी

Fri, 01 Mar 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहर के पुरानी मंडी में स्थित धनराज एमसी वाली गली में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से दूषित पेयजल की सप्लाई दी जा रही है। जिसके चलते गलीवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलीवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर वह जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवा चुके। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

गलीवासी सुखराम फत्ते वाले, रोहित, विवेश, हरीश, राजकुमार ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी गली में घरों पर सप्लाई में दिए जाने वाला पानी पूरी तरह से दूषित है व पीने योग्य नहीं है। नल से बहुत ही गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। यह पानी पीना दूर तो कपड़े धोने व अन्य रोजमर्रा के कार्य करने के भी काम नहीं आ रहा है।
लोगों ने कहा कि इस पानी के सेवन से बीमारियों फैल सकती है। गलीवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग से स्वच्छ पेयजल सप्लाई करने की मांग की है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नरेंद्र भांभू ने बताया कि समस्या संज्ञान में है जल्द ही समाधन करवा दिया जाएगा, कर्मचारी काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें