फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से सामान चोरी कर बाजार में सस्ते दाम पर बेचा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दुकान पर काम करने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर गोदाम में रखे सामान को चुराकर बाजार में कम दाम में बेच दिया। इसकी भनक जब दुकानदार को लगी तो दोनों युवक फरार हो गए तथा अपना मोबाइल बंद कर दिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने शहर थाना पुलिस में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार अनिल बागला ने बताया कि उसकी बागला ट्रेडिंग कंपनी नाम से दुकान है। उसने अपना गोदाम नगली मस्जिद वाली नोहरिया बाजार में अपनी दुकान के थोड़ी दूरी पर गली में बना रखा है वह होलसेल में ड्राई फ्रूट, बेसन व खाने पीने के सामान का होलसेल की एजेंसियों का डीलर है। सिरसा व अन्य आसपास के क्षेत्र की दुकानों पर होलसेल में सामान सप्लाई करता है। अनिल बागला ने बताया कि उसने मुकेश कुमार निवासी जंडीवाली गली, सिरसा को करीब डेढ़ साल पहले नौकरी पर रखा था। उस गोदाम में दुकान का सारा स्टॉक वहीं पर जमा कर रखा था। गोदाम को मनोज निवासी सुखसागर कॉलोनी संभालता था। करीब एक सप्ताह पहले उसने अपना गोदाम संभाला तो देखा कि गोदाम में माल कम मात्रा में है। जबकि रिकॉर्ड व बिल के अनुसार गोदाम में माल ज्यादा होना चाहिए था। जिसके बाद दुकानदार ने मनोज से इस बारे पूछताछ की तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब उसके बड़े भाई विजय कुमार ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि गोदाम में से माल उन्हें बिना बताए मुकेश कुमार नाम के युवक को बेचा है। उसका दोस्त कम रेट पर बाजार में सामान बेच देता था। पुलिस को दी शिकायत में अनिल बागला ने बताया कि आरोपी मनोज ने उससे एक-दो दिन का समय मांगा। परंतु उसके बाद न तो मनोज वापस आया और न ही अपने दोस्त मुकेश को लेकर आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने व आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें