फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Students Protest in Haryana: परीक्षा से दो दिन पहले सिरसा यूनिवर्सिटी में हंगामा, विद्यार्थियों के एक गुट ने वीसी कार्यालय और दूसरे ने मुख्य गेट पर दिया धरना

Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा

सार

सीडीएलयू की ओर से 10 व 11 फरवरी को ऑफलाइन प्रक्रिया से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन, किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर देने और परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग उठाते हुए सुबह 11 बजे ही हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Haryana Student Protest Updates सीडीएलयू के गेट को बंद कर रोष प्रकट करते विद्यार्थी और उनको समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक की 10 और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं को आयोजन 11 फरवरी से किया जाना है। इसके दो दिन पहले ही विद्यार्थी संगठनों ने विश्वविद्यालय में जोरदार हंगामा कर दिया। विद्यार्थियों ने परीक्षा की तिथि बढ़ाने, किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर देने और ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया से परीक्षा का आयोजन करने की मांग रखते हुए कुलपति कार्यालय के बाहर और सीडीएलयू के मुख्य गेट को बंद कर बाहर धरना दे दिया।

विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम तक प्रदर्शनकारी मांगों को लेकर अड़े रहे। वहीं रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक भी प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से मिलने के लिए पहुंचे। लेकिन प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने उनकी एक नहीं सुनी। बता दें कि सीडीएलयू की ओर से 10 व 11 फरवरी को ऑफलाइन प्रक्रिया से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन, किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर देने और परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग उठाते हुए सुबह 11 बजे ही हंगामा करना शुरू कर दिया। एबीवीपी सदस्य विजय अरोड़ा की अध्यक्षता में विद्यार्थी कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। यहां पर सुरक्षा कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बाहर रोकना चाहा लेकिन वे कुलपति के कार्यालय में पहुंच गए। वीसी कार्यालय के बाहर ही विद्यार्थी धरने पर बैठ गए और तिथि बढ़ाने की मांग उठाते रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक सुमित कुमार ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में जब भी विद्यार्थी अपनी समस्याओं को लेकर कुलपति के पास जाते हैं, तो वे या तो मिलते ही नहीं हैं, या फिर बात ही नहीं सुनते। करीब एक घंटे बाद रजिस्ट्रार प्रो. मोनिका वर्मा व परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से मांग पत्र लिया और कुलपति के आने के बाद ही उनकी समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद एबीवीपी के विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन खत्म कर दिया।

नौजवान भारत सभा के विद्यार्थियों ने मुख्य गेट बंद कर दिया धरना

इन्हीं मांगों को लेकर नौजवान भारत सभा के विद्यार्थियों ने दोपहर 11 बजे लघु सचिवालय की तरफ जाने वाले विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया। यहां पर विद्यार्थियों ने गेट के समक्ष धरना देकर कुलपति और विश्वविद्यालय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर करीब एक बजे रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक विद्यार्थियों की मांग सुनने के लिए पहुंचे और कुलपति अजमेर सिंह मलिक के बाहर होने की जानकारी दी। रजिस्ट्रार ने कुलपति के आने के बाद ही उनकी समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने उनकी एक नहीं मानी और कहा कि जब कुलपति आएंगे और उनकी मांगों को पूरा करेंगे तब ही वह गेट खोलने देंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। शाम छह बजे तक भी प्रदर्शनकारी विद्यार्थी गेट के समक्ष धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर कुलविंद्र सिंह, छिंद्रपाल, रवि कुमार व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसानों ने विद्यार्थियों का दिया समर्थन

वहीं लघु सचिवालय के समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरने पर बैठे किसानों ने भी विद्यार्थियों की मांगों पर सहमति जताई और उनका समर्थन दिया। किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि सरकार के कहे अनुसार ही विश्वविद्यालय हर प्रकार की योजनाएं बना रहा है। कभी कोरोना के नाम पर स्कूल कॉलेज बंद कर देता है तो कभी विद्यार्थियों के लिए नए कानूनों को पास करते हैं। जिससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की योजनाओं के कारण विद्यार्थियों को मजबूरन अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का जब तक धरना जारी रहेगा उनका समर्थन रहेगा। इसके लिए वह विद्यार्थियों की हर तरह से मदद करेंगे।

ये हैं विद्यार्थियों की मुख्य मांगें

सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को एनी फाइव का ऑप्शन दिया जाए। विद्यार्थियों के पिछले ऑनलाइन-ऑफलाइन रिजल्ट जारी किए जाए। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की तरफ से जो परीक्षा तिथियां जारी की गई है, उसे कुछ दिन आगे बढ़ाया जाए। ऑफलाइन परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन पालन किया जाए। जो डेटशीट व्हाट्सएप पर जारी की गई है, उसमें 1 दिन में दो-दो पेपर दिए गए हैं, इन्हें भी बदला जाए।
 

कुलपति कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ रोष प्रकट करते विद्यार्थी।- फोटो : Sirsa

 

कुलपति कायाऱैलय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर अधिकारी।- फोटो : Sirsa

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें