फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी विशेष बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज और प्राइवेट बसें । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पुरुष कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की ओर से विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। बसों में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ही बस स्टैंड पर पहुंचकर इसकी बुकिंग करवानी होगी और परीक्षा केंद्र की जानकारी देनी होगी। जिसके बाद समय अनुसार सिरसा बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

31 से 2 नवंबर को होने वाले कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सिरसा बस स्टैंड से यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, फरीदाबाद, व गुरुग्राम के लिए बसों का संचालन होगा। विशेष बसों में बुकिंग करवाने के लिए रोडवेज की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा के दिन और समय अनुसार विद्यार्थी 1 नवंबर तक बुकिंग करवा सकते है। अभ्यर्थियों को इसके लिए सामान्य किराया ही देना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के बस स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा और वापसी में उन्हीं बसों में सवार कर लाया जाएगा।
सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अभ्यर्थी करवा सकते है बुकिंग
बसों में सवार होने के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अभ्यर्थी बस स्टैंड स्थित पूछताछ केंद्र में बुकिंग करवा सकते है। अभ्यर्थियों को एडवांस में ही आने और जाने का किराया जमा करवाना होगा। बस में स्टाफ और पास मान्य नहीं होगा। इन बसों में केवल अभ्यर्थियों को ही सवार करवाया जाएगा। बसों को बड़े शहरों से बाईपास ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
बसों में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ही एडवांस में बुकिंग करवानी होगी। सुबह और शाम को होने वाली परीक्षा के लिए समय अनुसार बसों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए विशेष बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रतनलाल, बस स्टैंड इंचार्ज, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें