फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा नेशनल एचीवमेंट सर्वे का दूसरा मॉक टेस्ट

विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल एचीवमेंट सर्वे का दूसरा मॉक टेस्ट 29 अक्तूबर को होगा। इसमें तीसरी, 5वीं, 8वीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। निदेशालय ने इस बार पहले मॉक टेस्ट की खामियों को दूर कर विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट तैयार की है। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए इस बार दो माध्यम में प्रश्न पत्र तैयार किए गए है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, 5वीं, आठवीं व दसवीं कक्षा के 54694 विद्यार्थी 29 अक्तूबर को होने वाले नेशनल एचीवमेंट सर्वे के दूसरी मॉक परीक्षा में भाग लेगे। विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट के लिए अलग-अलग पेटर्न रखा गया है। जिसमें तीसरी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा का एक ही सेट होगा। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के दो सेट होंगे। कक्षा के आधे बच्चों को ए व अन्य को बी सेट दिया जाएगा।
वहीं 10वीं कक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए 3 कोड में प्रश्न पत्र तैयार किया गया है। कक्षा के प्रत्येक 10 बच्चों को एक अलग कोड का पेपर दिया जाएगा। मॉक टेस्ट देने वाली विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर प्रश्न के उत्तर देने होंगे। परीक्षा होने के बाद विद्यार्थी अभ्यास करने के लिए प्रश्न पत्रों का आदान प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

-------------
90 से लेकर 120 मिनट तक का होगा टेस्ट
पहले मॉक टेस्ट के दौरान प्रश्न पत्र हिंदी माध्यम से ही दिया गया था, साथ ही ओएमआर व प्रश्न पत्र की कोडिंग एक जैसी नहीं थी। इस खामियों को दूर करते हुए निदेशालय ने इस बार अंग्रेजी व हिंदी माध्यम से प्रश्न पत्र जारी किए गए है। साथ ही तीसरी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टेस्ट करने के लिए 90 मिनट व 8वीं व 10वीं के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा खत्म होने पर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट स्कूल में ही जमा करवानी होगी।
------------
विभाग के पास नहीं है मॉक परीक्षा का डाटा
नेशनल एचीवमेंट सर्वे का 12 नवंबर को फाइनल टेस्ट होना है। जिसके लिए शिक्षा निदेशालय पहले मॉक परीक्षा लेकर विद्यार्थियों की तैयारियां करवा रहा है। पहला मॉक टेस्ट बीती 22 नवंबर को हुआ था, लेकिन इस परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों अपनी परीक्षा पूरी ही नहीं कर पाएं। ओएमआर शीट व प्रश्न पत्र के प्रश्नों के नंबर अलग अलग होने के चलते विद्यार्थियों को परीक्षा अधूरी ही छोड़नी पड़ी। लेकिन जिला शिक्षा विभाग के पास यह रिकॉर्ड नहीं है कि कितने फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
-------------------------
वर्जन
स्कूलों को प्रश्न पत्र भिजवा दिए गए है, ताकि समय रहते वह प्रश्न पत्रों व ओएमआर शीट को प्रिंट करवा सके। प्रिटिंग का सारा खर्च विभाग द्वारा दिए जाएंगा।
विज्ञापन

---संजय , नोडल, नेशनल एचीवमेंट सर्वे, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें