फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने के लिए करते थे स्नेचिंग, तीन गिरफ्तार, पूछताछ में 6 वारदात कुबूलीं

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने शहर सिरसा व सदर सिरसा के इलाकों में हुई चोरी व स्नेचिंग की 6 वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिहं उर्फ दिशा वासी वार्ड 13 सरदूलगढ़ पंजाब, हरविंद्र सिहं उर्फ काका वासी वार्ड 4 सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब व रविदास वासी टीटूखेड़ा सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि थाना सदर सिरसा के ऐरिया में स्नेचिंग करने वाले युवक सरदूलगढ़ में मठाडु ऑटो वर्क्स में बैठे हैं। इस पर सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद की गई है। दोनों आरोपियों ने 6 जुलाई को गांव भरोखां क्षेत्र में सोनू निवासी बरूवाली से उसका मोबाइल फोन व जरूरी कागजात छीन लिए थे। इस संबंध में थाना सदर सिरसा में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया की पंजाब के दोनों आरोपी नशे के आदी है और नशे की पूर्ति करने के लिए लोगों से रास्ता पूछने के बहाने और रात को स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे।
वहीं सीआईए कि एक अन्य टीम रानिया चुंगी सिरसा पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक लड़का चोरी की बाइक लेकर अपने गांव से शहर सिरसा की तरफ उसे बेचने के लिए आ रहा है। जिस पर सीआईए टीम ने आरोपी को नाके पर पर रोक लिया। आरोपी से जब कागज मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। इस पर जब उससे पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब जांच की गई तो बाइक चोरी की मिली। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपी रविदास वासी टीटूखेड़ा जिला सिरसा ने चार अन्य वारदात करना भी कबूल किया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने कबूली छह वारदात
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है की करीब 25/26 दिन पहले गांव मंगाला से एक बाइक चोरी किया था। दूसरी वारदात को करीब 16/17 दिन पहले आरोपी ने अपने दोस्त गांव रामनगरिया निवासी से मिलकर रात को गांव भंभुर से गांव मंगाला रोड पर एक घर के अंदर से एक मोबाइल फोन व 6 हजार रुपये नकदी व जेवरात चोरी किए थे। तीसरी घटना दोनों आरोपियों ने मिलकर करीब 22/23 दिन पहले बी ब्लॉक सिरसा क्षेत्र से एक लड़की से मोबाइल फोन छीना था और चौथी घटना में करीब 6/7 दिन पहले दोनों आरोपियों ने मिलकर सरकारी अस्पताल रोड काली माता के मंदिर के नजदीक लड़के से एक मोबाइल फोन छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें