फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत होने पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर अस्पताल समक्ष विरोध करते मृतक के परिजन। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के परशुराम चौक स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने वीरवार शाम को अस्पताल में हंगामा कर दिया। मृतका के परिजन शव न उठाने की जिद्द पर अड़े रहे। परिजनों ने डॉक्टर पर सही से इलाज नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मृतका के बेटे विक्की ने बताया कि 7 अगस्त से उसकी माता सरोज रानी निजी अस्पताल में भर्ती थी। 10 अगस्त को ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों का कहना था कि मशीन छोटी थी जिससे सही से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाई। जिसके चलते वीरवार को उसकी मां की मौत हो गई। शाम को हंगामे के बाद समझाने पर परिजन पुलिस को शिकायत दिए बिना ही शव लेकर चले गए। वहीं निजी अस्पताल के समक्ष दूसरे दिन भी मलेकां के मरीज के परिजनों का धरना जारी रहा। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सहमति न बनने पर धरनारत सुनील कुमार व उनके परिजनों ने कहा कि अगर इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें