सिरसा। राजस्थान के हनुमानगढ़ बस स्टैंड पर सवारियों को रोडवेज बस में सवार करने के दौरान निजी बस परिचालक ने सिरसा रोडवेज परिचालक पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। जिससे परिचालक घायल को गया। परिचालक को हनुमानगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी हैं।
जानकारी अनुसार बीते दिन शनिवार शाम को सिरसा रोडवेज डिपो की बस हनुमानगढ़ बस स्टैंड पर में पहुंची। हनुमानगढ़ के बस स्टैंड जंक्शन पर वधवा बस सर्विस की ऐलनाबाद रूट की बस खड़ी थी और निजी परिचालक सिरसा के यात्रियों को भी बस में सवार कर रहा था। समय पूरा होने के बाद भी निजी बस परिचालक ने काउंटर से बस नहीं हटाई तो रोडवेज परिचालक पवन कुमार ने बस लगाने की बात कहीं। इस दौरान निजी बस परिचालक ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी।
बहस बढ़ने के कारण निजी बस परिचालक ने रोडवेज बस परिचालक पर हमला कर दिया और सर में लोहे की पाइप मार दी। जिससे परिचालक पवन कुमार घायल हो गया। परिचालक के साथी उसे हनुमानगढ़ के ही सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल परिचालक पवन कुमार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
रोडवेज परिचालक पर निजी बस परिचालक की ओर से हमला किया गया है और उसके सर में लोहे की पाइप मारी गई है। जिसके बाद मामले की शिकायत हनुमानगढ़ पुलिस को दी है। पुलिस की ओर से आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना देने को मजबूर होंगे।
--रामकुमार चुरनिया, प्रधान, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन सिरसा।