फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले: जिले में बढ़ रहा नशा चिंता का विषय, एक साल में 24 की हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा जिले में तेजी से बढ़ रहे नशे के कारण हो रही मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते एक माह में नशे के कारण सात युवाओं की मौत होने पर प्रशासन की ओर से सख्ती की जा रही है। वहीं अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस विषय पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिले में 2022 में अब तक 24 की नशे के कारण मौत हो चुकी है। जोकि बेहद चिंता का विषय है। वहीं उन्होंने युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए गांवों में पार्क कम व्यायामशाला और जिम खोलने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

ओढां में आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिरसा जिला नशे से बुरी तरह से प्रभावित है। जिसके कारण दुख होता है कष्ट होता है। आंकड़े भी भयंकर है। उन्होंने कहा कि सिरसा में वर्ष 2022 में नशे के कारण 24 की मौत हो चुकी है। जिसमें 23 युवाओं की आयु 30 वर्ष से कम है। जबकि एक व्यक्ति 55 वर्ष का है। वहीं उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिला भी नशे से प्रभावित है। फतेहाबाद में नशे के कारण 16 की मौत हो चुकी है। जिसमें सबकी आयु 30 वर्ष से कम है। वहीं उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से निकालने के लिए चुनावी क्षेत्र को छोड़ अन्य सभी गांवों में दो एकड़ में पार्क कम व्यायामशाला बनाई जाएगी। व्यायाम शाला में एक कोच रखा जाएगा। जो युवाओं को व्यायाम, कुश्ती, कबड्डी और अन्य खेलों की जानकारी देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इंडोर में गांवों में जिम खोली जाएगी। जिसमें युवाओं के लिए सामान रखा जाएगा। हर गांव में पांच से 10 लाख की लागत से इनका निर्माण किया जाएगा। जिससे युवा नशे से दूर होकर रोजागार और खेलों की तरफ बढ़ सकेंगे। इसके अलावा नशा मुक्ति के लिए एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो स्थापित किया जा रहा है। इसके तहत जिला, गांव, क्लस्टर और खंड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसमें महिलाओं, सरपंचों, पूर्व सरपंचों, पंचायत सदस्यों, मौजिज लोगों, अध्यापकों, युवाओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें