फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार शेष बचे लोगों का होगा दोबारा सर्वे, नहीं पहुंचा है मूल्यांकन नोटिस

विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के मूल्यांकन नोटिस वितरित करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के दौरान जानकारी नहीं देने वाले करीब सात हजार लोगों के पास मूल्यांकन नोटिस नहीं पहुंचा है। याशी कंपनी की ओर से अब ऐसे लोगों का दोबारा सर्वे कर उनकी जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि उनको भी मूल्यांकन नोटिस दिया जाए। इसके लिए याशी कंपनी द्वारा योजना बनाई जा रही है तथा आगामी दो-तीन दिन में इन सात हजार लोगों का सर्वे कर मूल्यांकन नोटिस वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कंपनी की ओर से खामियों को भी अब दूर किया जा रहा है। 8 मार्च से लेकर अब तक सर्वे करने वाली याशी कंपनी ने लगभग 15 वार्डों में जाकर मूल्यांकन नोटिस में आई खामियां दूर कर चुकी है। इसके बावजूद 16 वार्ड अभी तक शेष बचे हुए हैं, जहां पर कैंप लगाकर नोटिस में आई खामियां दूर करनी है। अभी तक करीब चार हजार लोगों ने मूल्यांकन नोटिस में खामियां आने की आपत्ति दर्ज करवाई है, जिनमें से करीब 3700 मूल्यांकन नोटिस में सुधार कर दिया गया है। इसके बावजूद भी अभी तक अनेक लोगों के मूल्यांकन नोटिस की कमियों को दूर नहीं किया जा चुका है।
वहीं कंपनी की ओर से 25 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में आई खामियों को दूर किया जाएगा। इसके बाद कंपनी की तरफ से एक कर्मचारी तैनात रहेगा तथा इन खामियों को दूर करेगा। अभी तक याशी कंपनी की ओर से मूल्यांकन नोटिस में आई खामियां दूर करने के लिए नगर परिषद परिसर व वार्डों में अभियान चलाए गए। रोजाना करीब 150 लोगों के मूल्यांकन नोटिस की खामियां दूर की जा रही है। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में आ रही खामियों के चलते शहरवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नगर परिषद में भरा जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स
जिन्होंने अपने मूल्यांकन नोटिस में सुधार करवा लिया है वे 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं। परंतु खामियों को दूर करने के लिए याशी कंपनी की ओर से अब करीब 10 दिन तक और अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अभी तक शहर में ऐसे लोग मौजूद है, जिनके प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के मूल्यांकन नोटिस में खामियां है, परंतु उन्होंने इसे सही नहीं करवाया है।
अभी तक आई चार हजार शिकायतें
नगर परिषद द्वारा याशी कंपनी को प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के लिए ठेका दिया था। कंपनी ने ड्रोन की मदद से पूरे शहर में सर्वे किया तथा लोगों के घरों में नोटिस पहुंचाए। परेशानी तो तब हुई जब इन मूल्यांकन नोटिसों में खामियां पाई गई। अब रोजाना करीब 150 लोग नगर परिषद पहुंचकर मूल्यांकन नोटिस में सुधार करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक करीब चार हजार लोगों ने मूल्यांकन नोटिस में खामियां आने की आपत्ति दर्ज करवाई हैं। जिनमें से करीब 3700 मूल्यांकन नोटिस में सुधार कर दिया गया है। इसके बावजूद भी अभी तक अनेक लोगों के मूल्यांकन नोटिस की कमियों को दूर नहीं किया जा चुका है।
वर्जन
वार्डों में कैंप लगाकर मूल्यांकन नोटिस में आई खामियों को दूर किया जा रहा है। अभी तक करीब 3700 नोटिसों में मिली खामियों को दूर कर दिया गया है। 25 मार्च तक मूल्यांकन नोटिस में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन नोटिस में सुधार के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- डूंगरराम, सुपरवाइजर याशी कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें