फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक साथ मिले सात कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में काफी समय के बाद शुक्रवार को एक साथ सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल नौ मरीज सक्रिय हो चुके हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके आस पड़ोस व उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सिरसा में तीन, माधोसिंघाना में दो, रानियां में दो सहित कुल सात मरीज संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पाए गए लोगों को ट्रेस कर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों की आयु 30 से अधिक बताई जा रही है। कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों में खांसी, जुखाम और बुखार के ही लक्षण मिले है। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 6 लाख 66 हजार 734 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 33 हजार 383 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 32 हजार 834 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं, जबकि अब तक 540 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 556 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 548 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें