फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना : शहर में लगाए जाएंगे 18 नए ट्यूबवेल

विज्ञापन
सिरसा शहर के जलघर में लगा ट्यूबवेल। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत विभाग शहर में पेयजल के लिए 18 नए ट्यूबवेल लगाएगा। अधिकारियों ने सर्वे कर जरूरत अनुसार सूची तैयार की है और इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर की करीब 2 लाख की आबादी को राहत मिलेगी और नहर बंदी के दौरान पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नहर बंदी के कारण जलघर की डिग्गियों में पेयजल का पर्याप्त मात्रा में भंडारण नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए विभाग के अधिकारियों ने मंथन किया। इसके चलते पूरे शहर की कॉलोनियों का सर्वे किया गया। ये देखा गया है कि कौन सी ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां नहरी पानी की उपलब्धता कम होती है। इसके साथ ही ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां ट्यूबवेल आसानी से लगाए जा सके। इतना ही नहीं ये भी देखा गया है कि जहां ट्यूबवेल लगाएंगे, वहां का भूमि का जल उपलब्ध हो। इसकी अनुमति मिलने के बाद शहर में जिन स्थानों पर पेयजल संकट पैदा हो रहा है वहां नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे।
इन स्थानों पर है पेयजल संकट
शहर में अनेक स्थानों पर समय पर पेयजल उपलब्ध नहीं होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बेगू रोड, कीर्तिनगर, फ्रेंडस कॉलोनी, रानियां रोड, एमसी कॉलोनी, मेल ग्राउंड, महावीर कॉलोनी, खैरपुर, आईटीआई रोड, डबवाली रोड, एमसी कॉलोनी, रानियां रोड, हुडा सेक्टर, चतरगढ पट्टी सहित अनेक क्षेत्रों में आ रही है। मुख्यालय से प्रस्ताव मिलने के बाद नए ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बढ़ रही पेयजल खपत को देखते हुए 18 नए ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव मैकेनिकल डिविजन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद स्थान चिह्नित कर ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। - भानू प्रकाश शर्मा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें