फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण जरूरी : उपायुक्त पार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण की समीक्षा की। इस दौरान फसल सत्यापन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वीसी के उपरांत उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 70 प्रतिशत किसानों की फसल का पंजीकरण हो चुका है। अधिकारी जल्द से जल्द शेष फसल का भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं और सत्यापन का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा रबी फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कार्य जारी है। ऐसे में सरकारी सेवाओं और योजनाओं के लाभ के लिए जिले के किसान अपनी फसलों का पंजीकरण जरूर करवाएं। केवल मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की रबी फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व रबी फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जरूरी है कि किसान उक्त पोर्टल पर अपनी बोई गई फसल का ब्योरा दर्ज करवाकर पंजीकरण अवश्य करवांए।
विज्ञापन



पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना जरूरी : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है। किसान अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर जाकर स्वयं या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें