फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का मौसम, डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के बिजली बॉक्स खुले, पैदल लोग कभी भी हो सकते है हादसे का शिकार

विज्ञापन
हिसारिया बाजार की तरफ जाने वाले डिवाइडर के साथ लगे स्ट्रीट लाइट के पोल का खुला बड़ा बाक्स और दिखा? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बारिश के बाद शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो जाते है। जिसके बाद लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए डिवाइडर का सहारा लेते हैं। लेकिन डिवाइडरों पर लगे स्ट्रीट लाइट के बिजली के बॉक्स खुले होने के कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। लेकिन नगर परिषद और बिजली निगम इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। विभागों की लापरवाही के कारण प्वाइंटों पर कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

शहर में बारिश होने के बाद मुख्य सभी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए शहर में किसी भी स्थान पर फुटपाथ नहीं बना है। जिसके कारण पैदल यात्री एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए डिवाइडर पर लगी ग्रिल का सहारा लेते है ताकि वह जलभराव और गड्ढों में हादसा होने से बचाव कर सके। डिवाइडरों की ग्रिल के साथ लगी स्ट्रीट लाइट और मास्क लाइट के बॉक्स हर समय खुले रहते है। जिसके कारण पैदल यात्री कभी भी करंट की चपेट में आ सकते है। हालांकि कई स्ट्रीट लाइट में बिजली का कनेक्शन ऊपर से ही लाइन डालकर दिया गया है लेकिन बड़ी मास्क लाइटों का कनेक्शन जमीन से ही दिया गया है और बॉक्सों से ही गुजरकर बिजली मास्क लाइटों तक पहुंचती है। लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। जिसके कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।
पहले भी हो चुके हैं कई बार हादसे
बारिश के बाद पानी और स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आने के कारण शहर में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। तीन वर्ष पहले ही शहर के सूरतगढ़िया चौक पर बारिश के कारण जलभराव होने से दो स्कूली बच्चों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से खुले प्वाइंटों को बंद करवाने और हल निकालने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

लोहे की ग्रिलों से निकलता है करंट
बारिश के बाद स्ट्रीट लाइटों का करंट भी लोहे की ग्रिल में आने के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है। शहर के बरनाला रोड, जनता भवन रोड, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, सुरगड़िया बाजार, सर्कुलर रोड, डबवाली रोड, हिसार रोड पर लोहे की ग्रिल लगी हुई है। बारिश के दिनों में इन ग्रिलों में करंट आने के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

ओवरब्रिज के डिवाइडर पर लगे हाई मास्क लाइट का खुला बड़ा बिजली बाक्स - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें