फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: सोशल मीडिया पर राम रहीम के हवाले से नोटा पर मतदान की अपील, डेरा प्रबंधन ने किया खंडन

Fri, 18 Feb 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

डेरा ने बयान जारी कर कहा कि नाेटा पर मतदान की बात कहकर कुछ लोग स्वार्थ के लिए भ्रमित कर रहे हैं। डेरा प्रबंध समिति ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव पहले सोशल मीडिया पर चल रही नोटा का बटन दबाने की बात का डेरा प्रबंधन ने खंडन किया है। डेरे की अधिकारिक राजनीतिक विंग और प्रबंधन ने साध-संगत से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। डेरे की राजनीतिक विंग की ओर से अब तक अधिकारिक रूप से किसी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है शुक्रवार या शनिवार देर शाम तक संदेश जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


डेरा प्रबंधन की ओर से जारी अधिकारिक संदेश में कहा गया है कि चुनाव से ठीक पहले कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए साध-संगत को भ्रमित करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। डेरा प्रबंध समिति ने कहा है कि कुछ लोग शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की वर्दी पहनकर गुरमीत राम रहीम सिंह के हवाले से नोटा का बटन दबाने की बात कह कर सोशल मीडिया में ऑडियो और वीडियो मैसेज के जरिये अफवाह फैला रहे हैं, जोकि बिल्कुल गलत है। उन्होंने साध-संगत से आह्वान किया है कि उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाहों में नहीं आना है।

समर्थन को लेकर शुक्रवार या शनिवार शाम तक जारी हो सकता है संदेश
पंजाब में मतदान रविवार को होना है। इसके लिए डेरे की राजनीतिक विंग के पदाधिकारियों ने पूरे पंजाब से फीडबैक ले लिया है। हालांकि डेरामुखी से भी अभी तक चर्चा और मंथन की पुष्टि नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि डेरामुखी की इन सब पर नजर है और राजनीतिक विंग उनके संपर्क में है। डेरे की ओर से चुनाव से दो दिन पहले किसी भी प्रत्याशी या पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की जानी है। इसलिए कहा जा रहा है कि ये संदेश शुक्रवार शाम या शनिवार शाम तक जारी हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें