फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसआई पर दर्ज विद्यार्थियों के बैंक खातों का डाटा नहीं उठा रहा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाले भत्ते बिना देरी के खाते में आएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने एमआईएस पोर्टल पर स्टूडेंट अकाउंट वेरिफिकेशन का अलग से विकल्प दिया है। लेकिन इस कार्य को करने में स्कूल मुखिया ढिलाई बरत रहे हैं। जिसके कारण सरकार द्वारा दी जाने वाली करीब 50 से अधिक योजनाओं के भत्तों से विद्यार्थी वंचित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी तक जिले के केवल 60 स्कूलों ने खाता अपलोड करने का काम पूरा किया है।
विज्ञापन

जिले के 846 स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर दर्ज विद्यार्थियों के खातों को पोर्टल पर ही बने स्टूडेंट अकाउंट विकल्प में डालकर अपडेट करने हैं। पोर्टल सॉफ्टवेयर मर्ज खातों व ज्वाइंट खातों में विद्यार्थी के साथ माता पिता का नाम होने से जानकारी नहीं उठा रहा है। जिसके चलते अब तक जिले के केवल 60 स्कूल ही यह कार्य पूरा कर पाए हैं।
शेष 786 स्कूल खातों को अपडेट करने में जुटे है। पोर्टल में खाते को अपडेट करने के बाद पात्र विद्यार्थी को सरकार की ओर से भेजी गई राशि समय से खाते में मिल जाएगी। बता दें कि जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में से 60 हजार विद्यार्थी किसी ना किसी योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे बच्चों का खाता नहीं खोल रहे बैंक
राजकीय स्कूलों पहली व दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का बैंक द्वारा खाता ना खोलने को स्कूल हेड परेशान हैं। बैंक बच्चे के माता-पिता का पैन कार्ड ना होने व ज्वाइंट खाता खोलने को लेकर मंजूरी नहीं दे रहे हैं। डीईओ संत कुमार ने सातों ब्लॉक के बीईईओ से ऐसी बैंकों शाखाओं के नाम मांगे है जो विद्यार्थियों के खाते नहीं खोल रहे।
राजकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सारे विद्यार्थियों के बैंक खाते निदेशालय ने स्टूडेंट अकाउंट पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद सरकार की ओर से दिए जाने वाले सारे भत्ते बिना देरी के विद्यार्थियों के सीधे खाते में आएंगे।
विज्ञापन

-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें