फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइन करते ही एक्शन में पीएमओ : लचर सफाई व्यवस्था पर भड़के, ठेकेदार को किया नोटिस जारी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते नवनियुक्त पीएमओ डॉ. मनजीत सिंह। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में वीरवार को नवनियुक्त पीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने ज्वाइन कर लिया। ड्यूटी ज्वाइन करते ही पीएमओ एक्शन में आ गए और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर ओपीडी का दौरा किया वहीं दूसरी ओर, ट्रॉमा सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट पर भी जाकर व्यवस्था देखी। इतना ही नहीं नवस्थापित हो रहा आईसीयू वार्ड भी देखा और अपडेट ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में लचर सफाई व्यवस्था होने पर पीएमओ डॉ. मनजीत भड़क गए। उन्होंने ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी कर जवाबतलब किया। इतना ही नहीं स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में चकाचक व्यवस्था होनी चाहिए। जब सरकार और स्वास्थ्य विभाग काम के लिए पूरा भुगतान और सुविधा देती है तो इसके बावजूद सफाई क्यों नहीं होती। उन्होंने सभी वार्डों के शौचालयों, ओपीडी के शौचालयों की भी हालत सुधारने के आदेश दिए। जो एग्जास्ट फैन नहीं चल रहे, उन्हें ठीक करवाया जाए। डॉ. मनजीत ने फटकारते हुए कहा कि बेशक, मेरा कमरा साफ मत करना, लेकिन जहां मरीज आते हैं, वहां गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। वहां प्रतिदिन सफाई व्यवस्था चकाचक चाहिए।
अधिकारियों की ली मीटिंग, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों बैठक भी ली। सभी से उनकी ड्यूटियां पूछी और कहा कि मुझे काम चाहिए। हम जो वेतन लेते हैं, ये सुनिश्चित करें कि उसके बदले हमने काम भी तसल्ली से किया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी प्रकार की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और निर्माणाधीन आईसीयू की भी व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

सफाई न होने पर दिया है नोटिस
मैंने निरीक्षण किया तो देखा कि सफाई व्यवस्था लचर है। इस पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। मरीज यहां परेशान होकर आता है और उसे यहां भी गंदगी मिलेगी तो हम उनके साथ क्या इंसाफ कर रहे हैं। इसलिए निर्देश दिए हैं किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

- डॉ. मनजीत सिंह, पीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें