सिरसा। लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब व सिरसा, फतेहाबाद के आबकारी अधिकारियों की निजी होटल में मंगलवार को विशेष बैठक हुई। बैठक में आचार संहिता लगने के साथ ही सीमाओं पर चौकसी रखनी है और कार्रवाई को लेकर योजना बनाई गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब के साथ-लगती हरियाणा सीमा में शराब की अवैध सप्लाई पर रोकना रहा। लोकसभा चुनावों के दौरान शराब तस्करी को रोकने के लिए आबकारी विभाग सतर्कता बरते हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान एक राज्य से दूसरे राज्य में अवैध शराब का कारोबार बड़े स्तर पर किया जाता है। इसलिए चुनाव से पहले ही पंजाब आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सिरसा में बैठक आयोजित की, क्योंकि पंजाब की सीमा हरियाणा राज्य के साथ लगती है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों ही राज्यों के बीच समन्वय बना रहे और किसी भी सूरत में शराब की अवैध सप्लाई नहीं होने दी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार शराब के अतिरिक्त अन्य प्रकार की प्रतिबंधित वस्तुओं और रुपये आदि को पकड़ने के लिए विशेष प्लानिंग बनाई गई। आचार संहिता लगने के अगले दिन ही इस योजना के तहत कार्य शुरू हो जाएगा। बैठक में उमेश भंडारी एसी बठिंडा, विक्रम देव ठाकुर एसी फरीदकोट, बरिंद्रपाल सिंह मोर एक्साइज ऑफिसर बठिंडा वन और मुनीष कुमार एक्साइज ऑफिसर बठिंडा 2 के अतिरिक्त सिरसा से डीईटीसी आलोक पासी, डीईटीसी फतेहाबाद, एटीओ फतेहाबाद कृष्ण वर्मा, सिरसा से नरेश कुमार, ईआई राजेश कुमार, ईआई शमशेर सिंह बैठक में मौजूद रहे।
-
बैठक का उद्देश्य पंजाब राज्य सीमा में अवैध शराब की सप्लाई को रोकना है। इसलिए बठिंडा व फरीदकोट के अधिकारियों के नेतृत्व में मानसा व बठिंडा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों के आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
- मनीष कुमार, आबकारी विभाग बठिंडा टू।