फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन कल से

Tue, 14 Jan 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कृषि विभाग की ओर से व्यक्तिगत श्रेणी के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 16 व 17 जनवरी को किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2024-25 में सीआरएम स्कीम के कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन विभाग द्वारा दो श्रेणियों में (एक्स सीटू व इन सीटू इंप्लीमेंट) करना तय किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को स्ट्रा बेलर और स्ट्रा रेक, (एक्स सीटू इंप्लीमेंट) कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। ब्लॉक नाथूसरी चोपटा व सिरसा के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन मिनी बाइपास स्थित दशहरा ग्राउंड, खंड डबवाली, ओढां व बडागुढ़ा के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन ओढां की अनाज मंडी में किया जाएगा। इसके अलावा खंड रानियां व ऐलनाबाद के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन श्री जीवन नगर अनाज मंडी में किया जाएगा। 17 जनवरी को सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए किसान अपने साथ कृषि यंत्र का बिल व ई वे-बिल, ट्रैक्टर वैद्य ओरिजिनल आरसी के साथ लेकर आएं। कृषि यंत्र के मेन फ्रेम पर पेंट से किसान का नाम, स्कीम का नाम, गांव का नाम लिखा होना चाहिए। इसके अलावा सही तरीके से मशीन सीरियल नंबर की लेजर कटिंग की होनी चाहिए। भौतिक सत्यापन के लिए किसानों को अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें